सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Dead body found on railway track, murder suspected

Mohali News: रेलवे ट्रैक पर मिली लाश, हत्या की आशंका

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Dead body found on railway track, murder suspected
विज्ञापन
जीरकपुर। घग्गर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर सोमवार तड़के एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार तड़के करीब 3:50 बजे जीआरपी को सूचना मिली कि घग्गर रेलवे स्टेशन के नजदीक जनेतपुर अंडरपास के पास रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति की लाश पड़ी है। सूचना मिलने पर जीआरपी चौकी लालड़ू की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
Trending Videos

जांच में मिला कि करीब 50 से 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति के हाथ और मुंह बांधा था। हादसा दिखाने के लिए उसे रेलवे लाइन पर रखा गया था। मृतक की मौके पर पहचान नहीं हो सकी है। मृतक ने फीकी हरी चेकदार शर्ट, नीली जींस और सलेटी रंग की चेकदार निकर पहन रखी थी। उसके सिर के बाल कटे थे। मृतक की बाईं बाजू पर अंग्रेजी में केएसआरडी का टैटू भी बना हुआ है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शव को पहचान के लिए सिविल अस्पताल डेराबस्सी की मॉर्चरी में रखवाया गया है। जीआरपी पटियाला के एसआई दिलबाग सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed