सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Decision to refund the excess amount collected from allottees of Sectors 76 to 80

Mohali News: सेक्टर-76 से 80 के अलाॅटियों से अतिरिक्त वसूली गई राशि लौटाने का फैसला

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Decision to refund the excess amount collected from allottees of Sectors 76 to 80
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर 76 से 80 के निवासियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से अतिरिक्त कीमत को लेकर चल रहे विवाद पर अब स्पष्ट फैसला लिया गया है। संबंधित आदेशों के अनुसार, जिन निवासियों से तय राशि से अधिक पैसे वसूले गए थे, उन्हें अब अतिरिक्त रकम वापस की जाएगी। गमाडा ने सेक्टर-76 से 80 के अलाॅटियोंपर एन्हांसमेंट चार्ज डाल दिया था, जोकि 3164 रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से था।
Trending Videos

इसका अलाॅटियों ने विरोध किया और कई सालों के विरोध के बाद अब अलाॅटियों से 2216 रुपये निर्धारित कर कीमत लेने का फैसला किया था। वहीं गमाडा ने कहा है कि जिन अलाॅटियों को नोटिस नहीं भेजे गए हैं, उनको अब 2216 रुपये अतिरिक्त कीमत के आधार पर नोटिस भेजे जाएंगे। आदेशों में यह भी कहा गया है कि जिन मामलों में अभी तक पूरी राशि जमा नहीं हुई है, वहां भी संशोधित दरों के अनुसार ही भुगतान किया जाएगा। साथ ही, जिन लोगों ने पहले ही ज्यादा भुगतान कर दिया है, उनके मामलों की जांच कर अतिरिक्त राशि लौटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed