Hindi News
›
Chandigarh
›
Mohali News
›
Derabassi court sentenced three people, including MLA Anmol Gagan Mann's husband, to two years' imprisonment each
{"_id":"69b86edcd3ac5f018b0a47a2","slug":"derabassi-court-sentenced-three-people-including-mla-anmol-gagan-manns-husband-to-two-years-imprisonment-each-mohali-news-c-16-1-pkl1046-972601-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: डेराबस्सी कोर्ट ने विधायक अनमोल गगन मान के पति समेत तीन को दो-दो साल की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: डेराबस्सी कोर्ट ने विधायक अनमोल गगन मान के पति समेत तीन को दो-दो साल की सजा
डेराबस्सी। करोड़ों रुपये के चेक बाउंस मामले में डेराबस्सी अदालत ने खरड़ से विधायक अनमोल गगन मान के पति शाहबाज सिंह सोही समेत तीन लोगों को दोषी ठहराते हुए दो-दो साल की सजा सुनाई है। यह मामला हाउसिंग प्रोजेक्ट कंपनी के पार्टनरों से जुड़ा है। इसमें साढ़े तीन करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने का आरोप है। करीब सात साल चले इस केस की सुनवाई ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास परनीत कौर ने पूरी की। तीनों मुल्जिमों शाहबाज सिंह सोही हाल निवासी चंडीगढ़ (मूल रूप जीरकपुर वासी), जतिंदर सिंह नोनी और नछत्तर सिंह को दो साल की सजा के साथ 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। मौके पर जमानत राशि भरकर उन्होंने जमानत ले ली।
Trending Videos
शिकायतकर्ता कमलजीत सिंह कामा (जीरकपुर के पूर्व सरपंच जसपाल सिंह के भाई) ने 2018 में अदालत में केस दर्ज कराया। ‘मेसर्स प्लेटिनम स्मार्ट बिल्डकॉन’ के तीनों पार्टनरों ने राजपुरा में प्रोजेक्ट के लिए करोड़ों रुपये के प्लॉट बेचने का सौदा तय किया, लेकिन सौदा पूरा न होने पर दिए गए साढ़े 3 करोड़ रुपये के चेक बाउंस हो गए। शिकायतकर्ता पक्ष मजबूत साबित होने पर अदालत ने यह फैसला सुनाया। शिकायत पक्ष के वकील भारत जोशी ने बताया कि लंबी सुनवाई के बाद यह फैसला आया। कमलजीत सिंह कामा ने कहा कि तीनों ने योजनाबद्ध तरीके से ठगी की और वे सजा मिलने पर ही सांस लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।