सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Father abducts two-year-old son; case registered on mother's complaint

Mohali News: दो वर्षीय बेटे का पिता ने किया अपहरण, मां की शिकायत पर मामला दर्ज

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Father abducts two-year-old son; case registered on mother's complaint
विज्ञापन
मोहाली। फेज-11 स्थित अंब साहिब कॉलोनी से दो वर्षीय बच्चे का उसके पिता ने अपहरण कर लिया। बच्चे की मां स्वाति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कमल के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) के तहत दर्ज किया गया है। स्वाति ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी कमल से हुई थी। उनका एक बेटा रियांश है, जिसकी उम्र करीब दो वर्ष है। स्वाति वर्तमान में अपने बेटे के साथ मोहाली में रह रही है। 14 जून को शाम करीब पांच बजे रियांश घर के बाहर गली में खेल रहा था।

जब स्वाति बाहर आई तो रियांश वहां नहीं मिला। आसपास के बच्चों ने बताया कि एक व्यक्ति उसे अपने साथ ले गया है। स्वाति ने अपने स्तर पर बच्चे की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उसे शक था कि उसका पति कमल बच्चे को ले गया होगा। दोनों के बीच तलाक का मामला अदालत में विचाराधीन है। अगले दिन 15 जून को स्वाति ने अपनी सास को फोन किया। सास ने बताया कि रियांश उनके पास है। आरोप है कि कमल 14 जून की शाम मोहाली आया था। वह बच्चे को घर के बाहर से अपने साथ लेकर चला गया। स्वाति ने शिकायत में कहा कि उसका बेटा अभी फीड लेता है। बच्चे के अचानक दूर चले जाने से उसे शारीरिक परेशानी हो रही है। उसे बच्चे की सेहत को लेकर भी चिंता है। फेज-11 थाने के एसएचओ अमन बैदवान ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच जारी है। बच्चे को बरामद कर कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed