सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Police post to be set up soon on VIP Road; ASP gives assurance

Mohali News: वीआईपी सड़क पर जल्द बनेगी पुलिस पोस्ट, एएसपी ने दिया आश्वासन

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Police post to be set up soon on VIP Road; ASP gives assurance
विज्ञापन
जीरकपुर। पंजाब कांग्रेस नेता एडवोकेट वासु रंजन ने जीरकपुर की वीआईपी सड़क पर पुलिस पोस्ट स्थापित करने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में एएसपी गजलप्रीत कौर को एक ज्ञापन सौंपा है। एएसपी ने जल्द ही आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है। वासु रंजन ने एएसपी से मुलाकात के दौरान बताया कि वीआईपी सड़क ट्राइसिटी के तेजी से विकसित होने वाले क्षेत्रों में से एक है। यहां बड़ी संख्या में लोग रहते हैं और हजारों वाहनों का आवागमन होता है। बढ़ती रिहायशी सोसाइटियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के कारण सुरक्षा मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पुलिस पोस्ट बनने से अपराधों पर अंकुश लगेगा। इससे ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी और महिलाओं व वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा बढ़ेगी। आपात स्थिति में पुलिस की त्वरित सहायता भी मिलेगी।

पुलिस प्रशासन का आश्वासन
ज्ञापन मिलने के बाद एएसपी गजलप्रीत कौर ने वासु रंजन को आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन इस आवश्यकता को गंभीरता से देख रहा है। जल्द ही पुलिस पोस्ट के निर्माण की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। वासु रंजन ने कहा कि यह लाखों निवासियों की लंबे समय से मांग है। उन्होंने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed