सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Harmilap Nagar-1: People have been struggling for water for ten days, 150 families are troubled

Mohali News: हरमिलाप नगर-1 दस दिन से पानी के लिए जूझ रहे लोग, 150 परिवार हैं परेशान

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Harmilap Nagar-1: People have been struggling for water for ten days, 150 families are troubled
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना के हरमिलाप नगर-1 में पानी की किल्लत के कारण इस बार करीब 150 परिवारों की होली फीकी रह गई। गुरुद्वारे वाली गली और शंकर वाली गली में करीब दस दिनों से पानी की आपूर्ति बंद है। पानी की समस्या इतनी गंभीर है कि कई परिवार त्योहार के दिन भी सामान्य कामकाज तक ठीक से नहीं कर पाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद नगर परिषद की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। क्षेत्र के लोगों के अनुसार दस दिन से घरों में पानी की एक-एक बूंद के लिए जूझना पड़ रहा है। कई परिवारों को दूसरे इलाकों से पानी भरकर लाना पड़ा, जबकि कुछ लोगों ने मजबूरी में निजी टैंकर मंगवाए। महिलाओं का कहना है कि रोजमर्रा के काम जैसे खाना बनाना, कपड़े धोना और घर की सफाई करना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में त्योहार मनाने की खुशी भी पूरी तरह खत्म हो गई।
Trending Videos






होली साल में एक बार आती है। लोग पूरे उत्साह के साथ इसे मनाते हैं। इस बार पानी न होने की वजह से न तो घरों की ठीक से सफाई हो पाई और न ही बच्चे और परिवार के सदस्य रंगों के साथ होली खेल पाए। महिलाओं ने कहा कि नगर परिषद की लापरवाही के कारण इस बार की होली उनके लिए बेरंग साबित हुई। -जयश्री शानन
विज्ञापन
विज्ञापन





इस समस्या को लेकर कई बार नगर परिषद के अधिकारियों को जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकाला गया। उनका कहना है कि अगर समय रहते पानी की व्यवस्था कर दी जाती या टैंकर भेज दिए जाते तो लोगों को इतनी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। - विजय लक्ष्मी




नगर परिषद की ओर से न तो पानी के टैंकर भेजे गए और न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई। इससे लोगों में काफी नाराजगी है। कई परिवारों ने कहा कि लगातार दस दिन तक पानी न आना बेहद गंभीर समस्या है। इससे साफ-सफाई और स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है। -परवेश बजाज



नगर परिषद को जल्द से जल्द पानी की आपूर्ति बहाल करनी चाहिए। भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा न हो, इसके लिए स्थायी समाधान किया जाए। अगर समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उन्हें मजबूर होकर विरोध प्रदर्शन करना पड़ेगा। -बालकिशन सिंह



हमारे पास हरमिलाप नगर फेज-1 में पानी न आने की जानकारी नहीं थी। अगर पानी नहीं आ रहा है तो मैं ठेकेदार को बोल देता हूं। वह चेक करेगा। किस वजह से पानी सप्लाई नहीं हो रही है। जल्द ही पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। -सवनीत सिंह, जेईई वॉटर सप्लाई नगर परिषद जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed