फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Husband of District Congress Women's Wing Chief accused of assault and forcing money transfer; case registered against five individuals

Mohali News: जिला कांग्रेस महिला प्रधान के पति पर पीटने, जबरन रुपये ट्रांसफर करने का आरोप, पांच पर मामला दर्ज

Wed, 12 Aug 2026 02:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Husband of District Congress Women's Wing Chief accused of assault and forcing money transfer; case registered against five individuals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जीरकपुर। पुलिस ने जिला कांग्रेस महिला की प्रधान रेणु नेहरू के पति पवन नेहरू और उनके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन पर एक व्यक्ति पीटने और जबरन ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने का आरोप है। शिकायतकर्ता मनीष कुमार ने पुलिस को यह जानकारी दी है।मनीष कुमार ने बताया कि वह अपने दोस्त से मिलने जीरकपुर आया था। दोपहर करीब एक बजे शिवालिक विहार के पास एक व्यक्ति ने उसकी एक्टिवा की चाबी निकाल ली। उसने मनीष का मोबाइल फोन भी छीन लिया। आरोपी ने बताया कि पवन नेहरू ने उसे अपने दफ्तर बुलाया है। मनीष के मना करने पर उसे गले से पकड़ा गया। इसके बाद जसपाल ग्रेवाल और दो अज्ञात युवक फॉर्च्यूनर गाड़ी में आए। वे मनीष को पकड़कर पैदल पवन नेहरू के कार्यालय ले गए। वहां पवन नेहरू और एक अन्य व्यक्ति मौजूद थे। कार्यालय में मनीष के साथ गाली-गलौज की गई और पैसे देने का दबाव बनाया गया। मनीष के इन्कार करने पर जसपाल ग्रेवाल ने उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने मनीष से मोबाइल और गूगल पे का पासवर्ड जबरन लिया। उसके खाते से कुल 1800 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए। दो चेक पर हस्ताक्षर करवाए गए, जिसमें एक में 31 हजार रुपये भरे गए और दूसरा खाली चेक रख लिया गया। जांच अधिकारी जीरकपुर एएसआई परमप्रीत सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। पुलिस में मामला जाने के बाद आरोपी का मोबाइल बंद है।

धमकी और पुलिस कार्रवाई
आरोपियों ने मनीष से एक कागज पर 31 हजार रुपये देने की बात लिखवाई और उसकी वीडियो भी बनाई। शिकायतकर्ता के अनुसार, पुलिस में शिकायत करने पर उसे झूठे नशे के मामले में फंसाने की धमकी दी गई। मारपीट के बाद मनीष को सिविल अस्पताल ढकोली में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मेडिकल रिपोर्ट में दो चोटें दर्ज हुईं। पुलिस ने मनीष के बयान के आधार पर पवन नेहरू, जसपाल ग्रेवाल और तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed