फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mohali PSEB employees demanded ₹574 crore in outstanding dues from government

Mohali: शिक्षा बोर्ड के कर्मचारियों ने सरकार से मांगा 574 करोड़ रुपये का बकाया, गेट बंद कर किया प्रदर्शन

Wed, 12 Aug 2026 12:36 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: Nivedita Updated Wed, 12 Aug 2026 12:36 PM IST
सार

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड मुलाजिम जत्थेबंदी के प्रदेश सचिव परमजीत सिंह बेनीपाल ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर बोर्ड का करीब 574 करोड़ रुपये बकाया है। सरकार को यह राशि जल्दी देनी चाहिए।

विज्ञापन
Mohali PSEB employees demanded ₹574 crore in outstanding dues from government
मोहाली में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहाली में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के कर्मचारियों ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर शिक्षा बोर्ड कार्यालय के मुख्य गेट को बंद कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन




पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड मुलाजिम जत्थेबंदी के प्रदेश सचिव परमजीत सिंह बेनीपाल ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर बोर्ड का करीब 574 करोड़ रुपये बकाया है। सरकार को यह राशि जल्द से जल्द बोर्ड को जारी करनी चाहिए, ताकि बोर्ड के कामकाज और कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं का समाधान हो सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बोर्ड में लंबे समय से काम कर रहे कच्चे कर्मचारियों को भी नियमित किया जाए। कर्मचारियों की ओर से अपनी मांगों को लेकर लगातार सरकार और संबंधित अधिकारियों के समक्ष आवाज उठाई जा रही है, लेकिन अभी तक मांगों का उचित समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेनीपाल ने कहा कि कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। यदि सरकार ने जल्द मांगों को स्वीकार नहीं किया तो आने वाले दिनों में संघर्ष को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में बोर्ड कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed