फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Theft at retired officer house in Dhakoli cash jewelry ripped out bathroom taps

Mohali: ढकोली में सेवानिवृत्त अधिकारी के घर चोरी, नकदी-जेवर के साथ-साथ बाथरूम से टोटियां भी उखाड़ ले गए चोर

Wed, 12 Aug 2026 08:19 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर Published by: Nivedita Updated Wed, 12 Aug 2026 08:19 AM IST
सार

प्रिंसिपल कंट्रोलर डिफेंस अकाउंट्स विभाग से सेवानिवृत्त 76 वर्षीय अशोक कुमार अपनी पत्नी के साथ पारिवारिक कार्य से दिल्ली गए हुए थे। इसी दाैरान उनके घर में चोरी हो गई।

विज्ञापन
Theft at retired officer house in Dhakoli cash jewelry ripped out bathroom taps
चोरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

जीरकपुर में ढकोली के आदर्श एनक्लेव में एक सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी के सूने घर में चोरी हो गई। घर से नकदी, सोने-चांदी के जेवर और अन्य कीमती सामान चोरी हो गया। चोर तीनों बाथरूम की टोटियां और दो हीट कन्वर्टर भी उखाड़ ले गए। घटना का पता तब चला जब मकान मालिक अशोक कुमार अपनी पत्नी के साथ दिल्ली से लौटे। उन्होंने घर का सामान बिखरा और ताले टूटे हुए पाए। 
विज्ञापन


76 वर्षीय अशोक कुमार प्रिंसिपल कंट्रोलर डिफेंस अकाउंट्स विभाग से सेवानिवृत्त हैं। वह अपनी पत्नी के साथ पारिवारिक कार्य से दिल्ली गए हुए थे। चोरों ने उनकी गैरमौजूदगी का फायदा उठाया। उन्होंने मुख्य गेट बंद कर लकड़ी के दरवाजों के ताले तोड़े। 
विज्ञापन


अशोक कुमार ने बताया कि चोरों ने अलमारी से करीब 20 से 25 हजार रुपये की नकदी चुराई। यह नकदी उनकी पत्नी की आंख के ऑपरेशन और नियमित दवाइयों के खर्च के लिए रखी गई थी। चोरी से परिवार को आर्थिक नुकसान के साथ मानसिक परेशानी भी हुई है। अशोक कुमार ने तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed