{"_id":"6a7c07c697abc78a1104960c","slug":"vehicles-parked-on-main-market-roads-in-mohali-people-facing-inconvenience-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में सड़कों पर अतिक्रमण: बाजारों की मुख्य सड़कों पर खड़े वाहन, लोग परेशान; बेतरतीब पार्किंग से दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में सड़कों पर अतिक्रमण: बाजारों की मुख्य सड़कों पर खड़े वाहन, लोग परेशान; बेतरतीब पार्किंग से दिक्कत
Wed, 12 Aug 2026 11:12 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Published by: Nivedita
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:12 AM IST
सार
बाजारों में खरीदारी के लिए आने वाले लोग निर्धारित पार्किंग स्थल के बजाय वाहनों को सड़क के किनारे खड़ा कर देते हैं। कई जगहों पर वाहन इस तरह खड़े किए जाते हैं कि दूसरे वाहनों को निकलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिलती।
विज्ञापन
मोहाली में सड़कों पर खड़े वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहाली के विभिन्न फेजों के बाजारों में मुख्य सड़कों पर खड़े वाहनों के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फेज-1, 2, 3, 4, 5, 8 और 9 समेत कई बाजारों में दुकानों के सामने और सड़क किनारे वाहन खड़े रहते हैं। इससे सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है और दिनभर यातायात प्रभावित होता है।
मोहाली फेज -1 की मार्केट में सबसे ज्यादा परेशानी बनी है।
स्थानीय निवासी परमिंदर सिंह का कहना है कि बाजारों में खरीदारी के लिए आने वाले लोग निर्धारित पार्किंग स्थल के बजाय वाहनों को सड़क के किनारे खड़ा कर देते हैं। कई जगहों पर वाहन इस तरह खड़े किए जाते हैं कि दूसरे वाहनों को निकलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिलती। व्यस्त समय में स्थिति और गंभीर हो जाती है तथा कई बार जाम जैसी स्थिति बन जाती है।
फेज-2 निवासी शैलजा शर्मा ने बताया कि मुख्य सड़कों पर लंबे समय से अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभागों की ओर से नियमित कार्रवाई नहीं की जा रही। दुकानदारों जगजीत सिंह, निखिल वोहरा का कहना है कि सड़क पर वाहन खड़े होने से बाजार में आने वाले ग्राहकों को भी परेशानी होती है। बाजारों की मुख्य सड़कों पर अवैध और बेतरतीब पार्किंग के खिलाफ नियमित अभियान चलाया जाए। साथ ही नो-पार्किंग वाले स्थानों पर स्पष्ट संकेतक लगाए जाएं और नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के चालान किए जाएं, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके।