सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   In Phase 3B2, car riders chased young women, hit their scooter, made offensive comments, attacked their legs, and then walked away with one of the women's shoes

Mohali News: फेज-3बी2 में कार सवारों ने युवतियों का पीछा कर स्कूटी को मारी टक्कर, आपत्तिजनक टिप्पणी की, पैर पर वार कर एक युवती का जूता लेकर चलते बने

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
In Phase 3B2, car riders chased young women, hit their scooter, made offensive comments, attacked their legs, and then walked away with one of the women's shoes
विज्ञापन
मोहाली। शहर के पॉश क्षेत्र फेज-3बी2 में शुक्रवार देर रात छेड़छाड़, स्कूटी सवारों को घायल करने और आपत्तिजनक टिप्पणी करने मामला सामने आया है। कार सवारों ने स्कूटी सवार युवतियों का पीछा किया। इस दौरान टक्कर से सड़क पर गिरी एक युवती का कार सवार जूता लेकर चलते बने। रात को जब युवतियां फेज-1 थाने पहुंचीं तो सीमा का पाठ पढ़ाने लगे। ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों का कहना था कि मामला 3बी2 से शुरू हुआ था, जो मटौर थाने का क्षेत्र है, वहां जाओ। काफी जद्दोजहद के बाद आखिरकार फेज-1 पुलिस ने शिकायत दर्ज की।आरोपी काले रंग की वरना कार (पीबी65बीए8286) में सवार थे। पुलिस का कहना है कि कार सवारों की पहचान हो गई है। कार चला रहा आरोपी कमलजीत सिंह निवासी कंबाली और अन्य आरोपी घटना के बाद से भागे हुए हैं। उनके मोबाइल फोन भी बंद आ रहे हैं। धरपकड़ के लिए उनकी तलाश की जा रही है।
Trending Videos

घटना रात करीब 12:40 बजे की है। दो युवतियां फेज-3बी2 मार्केट में डिनर के बाद अपनी स्कूटी के पास पहुंची। वहां घात लगाए बैठे कार सवार दो युवकों ने उन पर बेहद भद्दी और आपत्तिजनक टिप्पणी की। मर्यादा की सारी हदें पार करने वाले इन युवकों ने विरोध करने पर सरेआम गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। वहां मौजूद लोगों के हस्तक्षेप के बाद आरोपी एक बार तो निकल गए, लेकिन जैसे ही पीड़ित स्कूटी से निकले, आरोपियों ने कार उनके पीछे लगा दी। फेज-3-5 की लाइटों के पास आरोपियों ने बार-बार स्कूटी के करीब गाड़ी लाकर टक्कर मारने की कोशिश की। डरे-सहमे पीड़ित जब फेज-1 की तरफ मुड़े तो आरोपियों ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस टक्कर में स्कूटी चालक का संतुलन बिगड़ गया और उसके हाथ में गंभीर चोट आई। एक आरोपी ने नीचे उतरकर युवती के पैर पर किसी भारी वस्तु से वार किया। इसके बाद उसके पैर से जूता निकालकर चलता बना।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव कंबाली का रहने वाला है एक आरोपी
एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत के बाद गाड़ी के नंबर के आधार पर वाहन के मालिक की पहचान की गई है। जांच में सामने आया कि जिस कार में आरोपी सवार थे, वह कार चालक आरोपी के चाचा के नाम पर दर्ज है। दूसरे युवक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोनों आरोपियों को पकड़ने के बाद बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed