Hindi News
›
Chandigarh
›
Mohali News
›
Chandigarh University organised 'Urban Symphony 2026'; experts presented their vision for urban development
{"_id":"69cc314b79682d2712084c0d","slug":"chandigarh-university-organised-urban-symphony-2026-experts-presented-their-vision-for-urban-development-mohali-news-c-71-1-spkl1025-140804-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में ‘अर्बन सिम्फनी 2026’ का आयोजन, विशेषज्ञों ने रखे शहरी विकास के विजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में ‘अर्बन सिम्फनी 2026’ का आयोजन, विशेषज्ञों ने रखे शहरी विकास के विजन
मोहाली। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय अकादमिक व प्रोफेशनल कॉन्क्लेव ‘अर्बन सिम्फनी 2026’ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के तहत ग्लोबल समिट: फ्यूचर रेडी इंडिया @2047 और राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें देश-विदेश के आर्किटेक्ट, शहरी योजनाकार, नीति-निर्माता और शिक्षाविदों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड की चीफ आर्किटेक्ट डॉ. नम्रता कलसी ने किया। इस मौके पर पूर्व मुख्य सचिव पंजाब डॉ. करण अवतार सिंह, डॉ. प्रभजोत कौर और डॉ. शिखा जैन समेत कई विशेषज्ञ मौजूद रहे।
Trending Videos
वाइस चांसलर रविराजा एन. सीताराम ने बताया कि सम्मेलन में टिकाऊ इंफ्रास्ट्रक्चर, विरासत संरक्षण और भविष्य उन्मुख शहरी विकास जैसे अहम विषयों पर गहन चर्चा की गई। राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस के दौरान विशेषज्ञों ने तेजी से बढ़ते शहरीकरण और उससे जुड़ी चुनौतियों के समाधान पर विचार साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि शहरों के विकास में पर्यावरण संतुलन और संसाधनों का संरक्षण बेहद जरूरी है। एक प्रतिभागी ने कहा कि इस तरह के मंच पर विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ संवाद से नई सोच और समाधान निकलते हैं, जो भविष्य के शहरों के निर्माण में मददगार साबित होंगे। वहीं, एक छात्र ने बताया कि इस कॉन्क्लेव से उन्हें इंडस्ट्री के ट्रेंड और आधुनिक तकनीकों के बारे में सीखने का मौका मिला। इस दौरान यूनिवर्सिटी ने नेटवर्क ऑफ पीपल ऑफ कंस्ट्रक्शन के साथ एमओयू भी साइन किया, जिससे छात्रों को इंडस्ट्री अनुभव और प्रशिक्षण के बेहतर अवसर मिलेंगे। कार्यक्रम में शामिल विशेषज्ञों ने इस तरह के आयोजनों को समय की जरूरत बताते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक और एआई आधारित टूल्स के जरिए शहरों को अधिक स्मार्ट, सुरक्षित और टिकाऊ बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।