{"_id":"69cc300404a22fc4f30fb901","slug":"people-are-upset-with-the-incomplete-road-demand-for-agitation-arises-mohali-news-c-71-1-mli1016-140801-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: अधूरी सड़क से लोग परेशान, आंदोलन की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: अधूरी सड़क से लोग परेशान, आंदोलन की उठी मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली वार्ड-6 के लक्ष्मी एनक्लेव में सड़क निर्माण कार्य में को लेकर स्थानीय निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा है। कॉलोनी के लोगों ने प्रशासन पर सौतेला व्यवहार का आरोप लगाकर अधूरी सड़क को जल्द पूरा करने की मांग उठाई है। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही सड़क का अधूरा हिस्सा पूरा नहीं किया गया, तो वे मजबूर होकर बड़ा आंदोलन करेंगे। इस मौके पर लक्ष्मी एनक्लेव के प्रधान सुखविंदर सिंह, सोहनलाल वर्मा, हरभजन सिंह, हरीष, संजय, विशाल, सोनू, बिट्टू, रामपाल सिंह और अन्य स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क निर्माण का टेंडर पास किया था, लेकिन इसके बावजूद लक्ष्मी एनक्लेव के पास सड़क का एक हिस्सा जानबूझकर अधूरा छोड़ दिया गया। लोगों का आरोप है कि यह केवल लापरवाही नहीं बल्कि सुनियोजित भेदभाव है।
इससे कॉलोनी के लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि अधूरी सड़क के कारण उन्हें रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान यहां कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन जाती है। सूखे मौसम में धूल उड़ने से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बढ़ रही हैं। बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह रास्ता खतरनाक बना हुआ है। क्षेत्र के लोगों ने यह भी बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे लोगों में रोष लगातार बढ़ता जा रहा है। गुस्साए लोगों ने विधायक कुलजीत सिंह रंधावा से हालात का जायजा लेने की अपील की है। उनका कहना है कि यदि विधायक खुद क्षेत्र का दौरा करेंगे तो उन्हें वास्तविक स्थिति का अंदाजा होगा और समस्या का जल्द समाधान हो सकेगा। उन्होंने मांग की है कि लक्ष्मी एनक्लेव के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव न किया जाए और विकास कार्यों में समानता सुनिश्चित की जाए। आम आदमी पार्टी के वार्ड इंचार्ज मुकेश सैन ने बताया कि लक्ष्मी एनक्लेव के सामने ट्यूबवेल के पास जहां पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगी है, वहां तक लुक वाली सड़क बनाई जाएगी। इससे काम तुरंत प्रभाव से शुरू कर दिया गया है।
कोट्स
लक्ष्मी एनक्लेव के सामने ट्यूबवेल लगाया गया था। वहां पर इंटरलॉकिंग टाइल्स ही लगी थी। उन टाइल्स के ऊपर लुक टिक नहीं पाएगी इसलिए वहां पर इंटरलॉकिंग टाइल ही लगाई जाएगी। जल्द यह काम शुरू कर दिया जाएगा। -अमनदीप सिंह, जेई, नगर परिषद जीरकपुर।
Trending Videos