सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Strong protest against US-Iran war in Kharar

Mohali News: खरड़ में अमरीका-ईरान जंग के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Strong protest against US-Iran war in Kharar
विज्ञापन
खरड़। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांसो वाली चुंगी के पास स्थानीय सामाजिक संगठन गदरी बाबे विचारधारक मंच द्वारा अमरीका-ईरान जंग के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया। इस रैली का नेतृत्व मंच के प्रधान हरनाम सिंह डल्ला और जनरल सचिव सुखविंदर सिंह दुमणा ने किया। रैली बांसो वाली चुंगी से शुरू होकर इंडेन गैस एजेंसी के सामने जाकर समाप्त हुई। इसमें शामिल लोगों ने हाथों में बैनर उठाकर जमकर नारेबाजी की। अलग-अलग वक्ताओं ने कहा कि इस तरह की जंग से रसोई गैस, तेल और खाने-पीने की वस्तुएं महंगी हो जाएंगी और आम लोगों की जीवनशैली प्रभावित होगी।
Trending Videos


प्रमुख बिंदु:
वक्ताओं का आरोप : अमरीका छोटे देशों पर हमले करके उन्हें कमजोर कर दुनिया पर कब्जा करना चाहता है।
भारत सरकार को अमरीका और इजरायल द्वारा ईराक पर किए जा रहे हमलों की निंदा करनी चाहिए।
पंजाब सरकार से मांग : जंग के आड़ में जमाखोरी बंद कराई जाए और शहर में गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

ये लोग रहे शामिल
इस प्रदर्शन में शहीद कांशी राम मड़ौली के पड़पौत्र केवल जोशी, कामरेड योगराज, हरमेल सिंह चोल्टा, भूपिंदर सिंह मदनहेड़ी, कामरेड दिनेश प्रसाद, प्रिंसिपल सोहन लाल, बलविंदर सिंह रडियाला, योगराज सिंह, जंग सिंह भट्टी, प्रिंसिपल हरचरण सिंह, गुरविंदर सिंह, सुरिंदर सिंह बडाला, बलदेव सिंह भागोमाजरा, राजिंदर सिंह राजा, फतेह सिंह, हरजीवन सिंह, प्रगट सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed