सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Nursing staff continue protest for sixth day demanding Grade Pay 4600, protest by banging plates

Mohali News: ग्रेड पे 4600 की मांग पर नर्सिंग स्टाफ का धरना छठे दिन भी जारी, थालियां बजाकर जताया विरोध

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Nursing staff continue protest for sixth day demanding Grade Pay 4600, protest by banging plates
विज्ञापन
मोहाली। सरकारी मेडिकल कॉलेज में यूनाइटेड नर्सेज एसोसिएशन ऑफ पंजाब की अगुवाई में नर्सिंग स्टाफ का धरना मंगलवार को छठे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की। धरने के दौरान नर्सिंग स्टाफ ने थालियां बजाकर विरोध जताया और ‘सोई हुई सरकार’ को जगाने का प्रतीकात्मक प्रयास किया। कर्मचारियों का कहना है कि वे पिछले छह वर्षों से 4600 ग्रेड पे की बहाली की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया।
Trending Videos

नर्सिंग स्टाफ ने कहा कि वे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं और किसी भी तरह की असुविधा नहीं चाहते, लेकिन अपनी जायज मांगों को लेकर मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ा। इस धरने को कई कर्मचारी संगठनों का समर्थन भी मिला। डेमोक्रेटिक मुलाजिम फेडरेशन के अध्यक्ष गुरजीत घग्गा और महासचिव हरदीप टोडरपुर मौके पर पहुंचे और नर्सिंग स्टाफ को समर्थन दिया। वहीं डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम देव सिंह ने भी सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए समर्थन जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभाव:
धरने के चलते अस्पताल में काम प्रभावित हो रहा है। स्टाफ की कमी के कारण मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा, जिससे ओपीडी और वार्डों में दबाव बढ़ गया है। कई जगह गैर-आपात सेवाएं सीमित करनी पड़ी हैं। नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि मांगें पूरी होने तक उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed