सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Japanese company to invest Rs 500 crore in Punjab to make fuel from stubble

Mohali News: पराली से बनेगा ईंधन, जापानी कंपनी पंजाब में करेगी 500 करोड़ का निवेश

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Japanese company to invest Rs 500 crore in Punjab to make fuel from stubble
विज्ञापन
मोहाली। प्लाक्षा यूनिवर्सिटी में आयोजित प्रोग्रेसिव पंजाब निवेशक सम्मेलन-2026 के पहले दिन एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। ग्लोबल नेटवर्क जापान कंपनी लिमिटेड ने पंजाब सरकार के साथ मिलकर स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए बड़ी साझेदारी की घोषणा की है। ग्लोबल नेटवर्क जापान के डॉ. रोहित बख्शी ने बताया कि कंपनी का मुख्य लक्ष्य किसानों से सीधे धान का अवशेष (पराली) खरीदना है। इस पराली से अत्याधुनिक तकनीक के जरिए इथेनॉल तैयार किया जाएगा।
Trending Videos

यह न केवल पर्यावरण के अनुकूल ईंधन है, बल्कि पराली जलाने की समस्या का एक ठोस और लाभकारी समाधान भी है। डॉ. बख्शी ने बताया कि कंपनी फिलहाल समझौते (एमओयू) के अंतिम चरण में है। शुरुआती दौर में कंपनी लगभग 500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसके लिए करीब 20 एकड़ भूमि की जरूरत होगी, जिस पर एक बड़ा पायलट प्रोजेक्ट प्लांट स्थापित किया जाएगा। पंजाब में हर साल लगभग 20 करोड़ टन फसल अवशेष पैदा होता है, जिसे रीसाइकिल कर ग्रीन एनर्जी में बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जापानी निवेशकों ने की पंजाब सरकार की तारीफ
जापानी डेलिगेशन ने पंजाब सरकार के कार्य करने के तरीके और सहयोगपूर्ण रवैये की जमकर सराहना की। कंपनी के प्रतिनिधियों ने कहा कि उन्हें सरकार की ओर से हर स्तर पर उचित मार्गदर्शन और जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई गई, जिससे निवेश की प्रक्रिया काफी सुगम हो गई है। इस अवसर पर ग्लोबल नेटवर्क जापान के सीईओ मोबूटोकी इटो, मासाहिरो सैतो, डॉ. मनप्रीत सिंह और डॉ. रोहित बख्शी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed