{"_id":"6a67cab5b26410693003d9ec","slug":"locks-put-on-aam-aadmi-clinics-treatment-halted-mohali-news-c-71-1-mli1018-145236-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: आम आदमी क्लीनिकों पर लगे ताले, इलाज हुआ बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: आम आदमी क्लीनिकों पर लगे ताले, इलाज हुआ बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों की 25 जुलाई से हड़ताल के कारण 45 आम आदमी क्लीनिकों की सेवाएं ठप हो गई हैं। इससे मरीजों को मुफ्त इलाज, जांच और दवाओं के लिए भटकना पड़ रहा है। बुजुर्गों, महिलाओं और नियमित दवा लेने वाले मरीजों पर इसका सबसे अधिक असर पड़ा है। क्लीनिक बंद होने से बड़ी संख्या में मरीज सिविल अस्पताल पहुंच रहे हैं, जिससे वहां ओपीडी में भीड़ बढ़ गई है।
कई मरीज बिना इलाज कराए लौट गए, जबकि कुछ को मजबूरी में निजी अस्पतालों और लैब का रुख करना पड़ा। निजी संस्थानों में उन्हें जांच और इलाज के लिए अधिक खर्च करना पड़ रहा है। जो रक्तचाप और शुगर जैसी सामान्य जांच आम आदमी क्लीनिक में मुफ्त करवाते थे, लेकिन अब उन्हें निजी अस्पताल में इलाज कराना पड़ रहा है।