फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Speeding car hits lift technician; critically injured

Mohali News: तेज रफ्तार कार ने लिफ्ट टेक्निशियन को मारी टक्कर, गंभीर घायल

Tue, 28 Jul 2026 02:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Speeding car hits lift technician; critically injured
जीरकपुर। छत क्षेत्र में एक तेज रफ्तार अज्ञात कार की टक्कर से एक लिफ्ट टेक्निशियन गंभीर रूप से घायल हो गया। 28 वर्षीय नरिंदर कुमार की दाहिनी बांह और दाहिना पैर टूट गया है। उसकी मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


यह घटना 24 जुलाई की शाम करीब 6:30 बजे हुई। नरिंदर मोहाली की एक लिफ्ट कंपनी में टेक्निशियन के तौर पर काम करता है। वह एक साइट पर लिफ्ट की सर्विसिंग के बाद घर लौट रहा था। टक्कर मारने के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। एक राहगीर ने घायल नरिंदर को एंबुलेंस की मदद से पहले फेज-6 स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पीजीआई से सूचना मिलने पर 25 जुलाई को जीरकपुर थाना पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक राजीव कुमार अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर द्वारा बयान देने के लिए फिट घोषित किए जाने पर घायल का बयान दर्ज किया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 281, 125(ए), 125(बी) और 324(4) के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर फरार कार और उसके चालक की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed