{"_id":"69d6ba16c983ed5f2e0d0fb3","slug":"mayors-last-move-before-term-ends-meeting-on-two-proposals-today-mohali-news-c-71-1-spkl1025-141068-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: कार्यकाल खत्म होने से पहले मेयर की आखिरी चाल, दो प्रस्तावों पर बैठक आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: कार्यकाल खत्म होने से पहले मेयर की आखिरी चाल, दो प्रस्तावों पर बैठक आज
मोहाली। नगर निगम के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू का कार्यकाल 11 अप्रैल को समाप्त होने जा रहा है, लेकिन उससे पहले वीरवार 9 अप्रैल को बुलाई हाउस की मीटिंग ने सियासी हलकों में हलचल तेज कर दी है। खास बात यह है कि महज दो हफ्ते पहले 24 मार्च को ही हाउस की मीटिंग आयोजित की गई थी। इसके बाद इतनी जल्द दूसरी बैठक बुलाना कई सवाल खड़े कर रहा है। इस बैठक के एजेंडे को लेकर भी राजनीतिक चर्चा तेज है। जानकारी के अनुसार, मीटिंग में केवल दो मुख्य प्रस्ताव रखे गए हैं। शहर में पानी की बर्बादी पर जुर्माना लगाने और एक अधिकारी की बदली को मंजूरी देना।
Trending Videos
विपक्षी पार्षद इसे मेयर की औपचारिकता पूरी करने वाली बैठक करार दे रहे हैं। आरोप लगा रहे हैं कि कार्यकाल के अंतिम दिनों में बड़े मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है। वहीं, दो दिन बाद निगम की पूरी कमान कमिश्नर के हाथों में चली जाएगी। इसके बाद प्रशासनिक नियंत्रण पूरी तरह बदल जाएगा। शहर में लंबे समय से कूड़े के ढेर और सफाई व्यवस्था को लेकर जनता में नाराजगी बनी है। ऐसे में मेयर पर यह आरोप लग रहा है कि वे अपने पूरे कार्यकाल में इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने में असफल रहे। अब आखिरी हाउस मीटिंग में भी सफाई और अधूरे विकास कार्यों का मुद्दा जोर-शोर से उठने की संभावना है। सेक्टर-78 और 79 के पार्षद हरजीत भोलू समेत कई पार्षद इस बैठक में अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर खुलकर नाराजगी जाहिर करने की तैयारी में हैं। सूत्रों के अनुसार, पार्षदों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद जमीनी स्तर पर काम नहीं हुआ। इससे जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।