{"_id":"6a3850bed563cc3f75085ba2","slug":"mp-malvinder-singh-kang-visited-the-villages-of-the-kharar-assembly-constituency-mohali-news-c-71-1-mli1011-143889-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सांसद मलविंदर सिंह कंग ने खरड़ विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सांसद मलविंदर सिंह कंग ने खरड़ विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नयागांव। श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने खरड़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों जैंती माजरा, मसोल, कान्हे का वाड़ा, छोटी करोरां, बड़ी करोरां, गूड़ा तथा कसौली का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं और विकास कार्यों का जायजा लिया।
इस अवसर पर सांसद कंग ने ग्रामीणों से बातचीत करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि पंजाब सरकार द्वारा लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं तथा बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जैंती माजरा, गूड़े, करौंदेवाला और कसौली में बरसाती नालों पर आवश्यक पुलियों के निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू करवाया जाएगा।
बरसात के मौसम में इन क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित होने के कारण लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। पुलियों के निर्माण से न केवल यातायात सुचारू होगा, बल्कि ग्रामीणों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन की सुविधा भी प्राप्त होगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि विकास कार्यों से संबंधित प्रक्रियाओं में तेजी लाई जाए ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके।