सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The NRI Milni 2026 will be held in Mohali on June 24.

Mohali News: 24 जून को मोहाली में आयोजित की जाएगी एनआरआई मिलनी 2026

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
The NRI Milni 2026 will be held in Mohali on June 24.
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के एनआरआई मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने रविवार को बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से 24 जून को एमिटी यूनिवर्सिटी मोहाली में एनआरआई मिलनी 2026 का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि विदेशों में बसे पंजाबियों के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने और एनआरआई को आने वाली समस्याओं के समयबद्ध समाधान करने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए मोहाली, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला जिलों से संबंधित एनआरआई को आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों के सभी एनआरआई से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं, वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ सीधे संवाद करें और अपनी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के ध्यान में लाएं। उन्होंने इच्छुक प्रतिभागियों से ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म के माध्यम से पंजीकरण कराने की भी अपील की। डॉ. रवजोत सिंह ने दोहराया कि सरकार एनआरआई समुदाय के हितों की रक्षा करने और उनकी समस्याओं का जवाबदेह, पारदर्शी और जन-केंद्रित प्रशासन के माध्यम से समाधान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed