Hindi News
›
Chandigarh
›
Mohali News
›
New appointments made at the Kshatriya Mahasabha's national convention, social issues also discussed
{"_id":"69dc01b5d0f881bcfb0111a7","slug":"new-appointments-made-at-the-kshatriya-mahasabhas-national-convention-social-issues-also-discussed-mohali-news-c-71-1-mli1016-141214-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में हुईं नई नियुक्तियां, समाज के मुद्दों पर भी हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में हुईं नई नियुक्तियां, समाज के मुद्दों पर भी हुई चर्चा
जीरकपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का 11 व 12 अप्रैल को आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। अधिवेशन में देशभर के 24 राज्यों से आए प्रतिनिधियों, युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और समाज से जुड़े विभिन्न अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजा मानवेन्द्र सिंह ने अधिवेशन के दौरान संगठन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा कर युवराज ऋषिराज सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष, टिक्का शिवेंद्र पाल कुटलैहड़ को यूथ विंग का राष्ट्रीय अध्यक्ष और इंदु तोमर को महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
Trending Videos
अधिवेशन में मुख्य रूप से जातिगत आरक्षण के स्थान पर आर्थिक आधार लागू करने, एससी-एसटी एक्ट में संशोधन, महाराणा प्रताप जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने और यूजीसी कानून में पुनर्विचार करने जैसे मुद्दों पर गंभीरता से मंथन किया गया। साथ ही क्षत्रिय इतिहास को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने, समाज की विरासती किले, महल व धरोहरों के संरक्षण के लिए पुरातत्व विभाग से अपील करने का निर्णय लिया गया। महासभा ने यह भी मांग उठाई कि देश की आजादी और ऐतिहासिक योगदान को देखकर क्षत्रिय समाज के किसी सदस्य को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। इसके लिए केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके अलावा गरीब विद्यार्थियों की शिक्षा सहायता, सामूहिक विवाह, स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन तथा दहेज, नशा और अन्य सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।