सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   One crore rupees extortion money demanded from Baltana property dealer

Mohali News: बलटाना के प्रॉपर्टी डीलर से मांगी एक करोड़ की रंगदारी

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
One crore rupees extortion money demanded from Baltana property dealer
विज्ञापन
मोहाली। बलटाना क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर से विदेशी नंबर से कॉल कर एक करोड़ रुपये की रंगदारी और जान से मारने की धमकी मिली है। कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर डोनी बल का भाई बताया है। उसका कहना है कि धमकी को हलके में मत लेना। आरोपी का कहना है कि उसके पास घर, दफ्तर और गाड़ियों की पूरी जानकारी है। बलटाना चौकी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रंगदारी मांगने की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मोहाली में हाल के समय में रंगदारी मांगने का दायरा काफी बढ़ा है। अब सिंगर, एक्टर, म्यूजिक प्रोड्यूसर और राजनेता भी इसके जद में आ गए हैं।
Trending Videos


पुलिस को दी शिकायत में मनमोहन सिंह उर्फ सोनू (34) निवासी बलटाना ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। 26 मार्च की शाम करीब सवा 6 बजे उसके मोबाइल नंबर पर एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने उसे उसके निकनेम सोनू से पुकारा, जिससे उसे शक हुआ कि आरोपी उसके जानकारों में से हो सकता है। आरोपी ने उससे दो दिन के भीतर एक करोड़ रुपये देने की मांग की, जिसे उसने शुरुआत में मजाक समझकर नजरअंदाज कर दिया। पीड़ित के अनुसार 28 मार्च को फिर उसी नंबर से कॉल आई। इस बार कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर डोनी बल का भाई बताकर धमकी दी कि उसे उसके घर, दफ्तर और गाड़ियों की पूरी जानकारी है। आरोपी ने कहा कि अगले दिन तक रुपये का इंतजाम कर ले, वरना राणा बलाचौरिया की तरह अंजाम भुगतना पड़ेगा। धमकी से घबराए पीड़ित ने तुरंत पुलिस चौकी बलटाना में शिकायत दी। चौकी इंचार्ज गुरप्रीत सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विदेशी नंबर और व्हाट्सएप कॉल की तकनीकी जांच की जा रही है। साथ ही साइबर टीम की मदद से कॉल की लोकेशन और आरोपी की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहाली में इन लोगों से मांगी जा चुकी है रंगदारी

- बी पराग (पंजाबी सिंगर) से जनवरी 2026 में 10 करोड़ की रंगदारी मांगी गई। धमकी देने वाला खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया था। पुलिस ने किया मामला दर्ज।

-हिमांशी खुराना (एक्ट्रेस/मॉडल) फरवरी 2026 में 10 करोड़ की रंगदारी की ई-मेल आई। विदेश में बैठे गैंगस्टर के नाम से जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर सुरक्षा बढ़ाई।

-मार्च में पंजाबी सिंगर और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल व सिंगर मनकीरत औलख से भी रंगदारी मांगी गई, पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई।

-सेक्टर-89 मोहाली बिजनेसमैन के घर पर बाइक सवार बदमाशों ने 11 गोलियां चलाईं और बाद में पांच करोड़ की मांग वीडियो बनाकर डराया गया। हालांकि इस मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

-खरड़ (मोहाली) बिजनेसमैन से 4 करोड़ की रंगदारी की कॉल आई। इंटरनेशनल नंबर से मिली धमकी। गैंगस्टर का नाम लेकर डराया गया और घर की रेकी भी की गई। पुलिस ने मामला किया दर्ज

- मोहाली निवासी बिजनेस से व्हाट्सएप कॉल से 2 करोड़ की मांग की गई। विदेशी नंबर से कॉल आई। पुलिस ने किया मामला दर्ज

-मोहाली निवासी गुरिंदर सिंह से 2025 में 10 करोड़ की मांग। गैंगस्टर ने परिवार की पूरी जानकारी भेजकर डराया। लगातार कॉल और मैसेज भेजे। मामला दर्र्ज

-प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल के घर के बाहर 18 राउंड फायरिंग के बाद मांगी रंगदारी। वर्ष 2025 का हाई प्रोफाइल केस।

-जनवरी 2026 में अकाली नेता परविंदर सिंह सोहाना से 5 करोड़ की रंगदारी मांगी गई। गैंगस्टर पवन शौकीन का नाम सामने आया। मामला दर्ज।

इन नामों का हुआ इस्तेमाल
इन सभी मामलों में कुछ बड़े पैटर्न सामने आए हैं। इसमें गैंग कनेक्शन, लॉरेंस बिश्नोई गैंग, गोल्डी बराड़ नेटवर्क का नाम बार-बार इस्तेमाल किया गया है। कई कॉल विदेश ( यूएसए व कनाडा) से आई। वारदात का तरीका व्हाट्सएप कॉल, ईमेल रहा। यहां तक कि कई मामलों में पहले फायरिंग या धमकी वीडियो फिर करोड़ों की मांग की गई। ्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed