{"_id":"6a66733a945e06dbb70b5a25","slug":"panchkula-resident-booked-for-fake-registration-of-30-year-old-plot-in-zirakpur-mohali-news-c-71-1-mli1017-145224-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: जीरकपुर में 30 साल पुराने प्लॉट की फर्जी रजिस्ट्री, पंचकूला निवासी पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: जीरकपुर में 30 साल पुराने प्लॉट की फर्जी रजिस्ट्री, पंचकूला निवासी पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। ढकोली क्षेत्र में एक प्लॉट की फर्जी रजिस्ट्री कर उसे आगे बेचने के आरोप में जीरकपुर पुलिस ने पंचकूला निवासी सुरिंदर कुमार अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई सहायक पुलिस अधीक्षक जीरकपुर की जांच रिपोर्ट और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएएस नगर की मंजूरी के बाद की गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव सहौड़ा निवासी काका सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि ढकोली स्थित शनि मंदिर के पास प्लॉट नंबर-9 उनकी मिल्कियत और कब्जे में है। काका सिंह ने दावा किया कि वह करीब 30 वर्षों से इस जमीन पर काबिज हैं। उन्होंने यह प्लॉट न तो बेचा है और न ही इसके संबंध में कोई समझौता किया है। शिकायत के अनुसार, 6 मई 2026 को कुछ लोग प्लॉट पर कब्जा करने पहुंचे थे। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद वे लौट गए। बाद में काका सिंह को पता चला कि प्लॉट की कथित तौर पर किसी अन्य व्यक्ति के नाम रजिस्ट्री करवा दी गई है और उसे आगे भी बेच दिया गया है।
जांच में सामने आए तथ्य
सहायक पुलिस अधीक्षक जीरकपुर की जांच में दोनों पक्षों के बयान और राजस्व रिकॉर्ड की जांच हुई। इसमें सामने आया कि शिकायतकर्ता ने वर्ष 1996 में जमीन खरीदी थी और वह लंबे समय से काबिज है। आरोपी के हिस्से में राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार केवल रास्ते की जमीन दर्ज थी। जांच रिपोर्ट में फर्जी रजिस्ट्री और आर्थिक नुकसान पहुंचाने की बात दर्ज की गई, जिसके बाद केस दर्ज करने की सिफारिश हुई। मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर जसवंत सिंह को सौंपी गई है।