फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Search intensified for smugglers who fired at police; teams reach Bathinda

Mohali News: पुलिस पर फायरिंग करने वाले तस्करों की तलाश तेज, बठिंडा पहुंची टीमें

Mon, 27 Jul 2026 02:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Search intensified for smugglers who fired at police; teams reach Bathinda
मोहाली। गांव सनेटा के पास गुडाणा क्षेत्र में पुलिस टीम पर फायरिंग और तलवारों से हमला करने वाले ड्रग तस्करों की तलाश तेज कर दी गई है। इस हमले में दो कांस्टेबल घायल हुए थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) और सीआईए सहित कुल सात टीमें लगातार छापे मार रही हैं। उनके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। शनिवार शाम करीब चार बजे सीआईए-2 को सूचना मिली थी। उन्हें सनेटा गांव के पास हेरोइन की खेप की सप्लाई होने की जानकारी मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर जाल बिछाया। इसी दौरान स्विफ्ट कार में पहुंचे संदिग्ध तस्करों को रोकने का प्रयास किया गया। हालांकि, वे घेरा तोड़कर फरार हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed