सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Preparations for cleaning before monsoon, drains clogged with dirt

Mohali News: मानसून से पहले सफाई की तैयारियां, नाले गंदगी से अटे, रोड गलियां जाम, जलभराव पर सवाल

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Preparations for cleaning before monsoon, drains clogged with dirt
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम मानसून से पहले जलभराव रोकने की तैयारियों में जुट गया है। निगम ने 30 जून तक शहर की सफाई और ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त करने का लक्ष्य रखा है। पिछले वर्षों में कई इलाकों में जलभराव की समस्या रही है। इस बार विशेष तैयारियां की जा रही हैं। हालांकि, क्या मानसून से पहले सफाई और ड्रेनेज व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त होगी, यह सवाल बना हुआ है। शहर के कई इलाकों में हर साल बरसात में जलभराव होता है।

नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई अक्सर मानसून के करीब शुरू होती है। इस बार फेज-4, फेज-5, फेज-11 जैसे निचले क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है। इन क्षेत्रों में जल निकासी बेहतर बनाने के लिए अभियान चल रहा है। इसके बावजूद शहर के कई हिस्सो में नालों के अलावा रोड गलियां जाम पड़ी हैं। मेयर सरबजीत सिंह समाना ने बताया कि निगम की टीमें लगातार काम कर रही हैं। अधिकारियों के साथ नियमित समीक्षा बैठकें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि 30 जून तक मुख्य सड़कों, गलियों और बरसाती नालों की सफाई पूरी करने का लक्ष्य है। इससे बारिश में पानी की निकासी बाधित नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंपिंग सिस्टम और ड्रेनेज चैनलों की सफाई
निगम ने जलभराव से निपटने के लिए पंपिंग सिस्टम को तैयार रखने का दावा किया है। पिछले मानसून में कई पंप काम नहीं कर पाए थे। इस बार सभी पंपों की जांच कर उन्हें तैयार रखा गया है। पानी भरा होने पर तुरंत पंपिंग शुरू की जाएगी। लोगों के घरों और दुकानों तक पानी पहुंचने से रोकने की विशेष व्यवस्था है। पटियाला की राव सहित प्रमुख ड्रेनेज चैनलों की सफाई भी जारी है।
विज्ञापन

निचले इलाकों पर विशेष ध्यान
पिछले वर्षों में सबसे अधिक जलभराव वाले स्थानों का अध्ययन हो रहा है। निगम के अनुसार, फेज-9 के पास चार किलोमीटर लंबे बरसाती नाले की सफाई शुरू हो चुकी है। इस परियोजना पर करीब 10 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। मिट्टी संरक्षण विभाग यह काम करा रहा है। इसे मानसून से पहले पूरा करने का दावा है। निचले इलाकों में जल निकासी व्यवस्था बेहतर बनाने पर जोर है।

पहली बारिश में होगी तैयारियों की परीक्षा
मोहाली नगर निगम बड़े स्तर पर तैयारियों का दावा कर रहा है। निगम की टीमें रोजाना विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर रही हैं। नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम जारी है। शहरवासियों की निगाहें पहली तेज बारिश पर टिकी हैं। पिछले वर्षों में तैयारियों के बावजूद जलभराव की समस्या आई थी। इस बार निगम के दावे कितने सफल होते हैं, यह देखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed