{"_id":"6a33051cc2e2756d170743bf","slug":"naya-gaon-municipal-council-demand-for-president-and-vice-president-elections-within-7-days-high-court-approached-mohali-news-c-71-1-mli1011-143756-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"नयागांव नगर परिषद: 7 दिन में प्रधान-उपप्रधान चुनाव की मांग, हाईकोर्ट का रुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नयागांव नगर परिषद: 7 दिन में प्रधान-उपप्रधान चुनाव की मांग, हाईकोर्ट का रुख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नयागांव। नगर परिषद नयागांव के प्रधान और उपप्रधान पद के चुनाव सात दिनों के भीतर कराने की मांग की गई है। एडवोकेट बलजीत सिंह सिद्धू ने पंजाब सरकार और संबंधित अधिकारियों को एक प्रतिनिधित्व पत्र भेजा है। इसमें चेतावनी दी गई है कि मांग पूरी न होने पर चंडीगढ़ उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा।
पत्र में बताया गया कि नयागांव नगर परिषद के चुनाव 26 मई 2026 को हुए थे। इनका परिणाम 29 मई 2026 को घोषित किया गया था। चुनाव परिणाम घोषित हुए 19 दिन बीत चुके हैं। इसके बावजूद अभी तक प्रधान और उपप्रधान पद के लिए सरकार या प्रशासन द्वारा कोई चुनाव नहीं कराया गया है। इस कारण नगर परिषद नयागांव पूरी तरह कार्यशील नहीं हो पाई है। शहर के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और उनमें देरी हो रही है।
विकास कार्यों पर असर
एडवोकेट सिद्धू ने पत्र में जनहित का हवाला दिया है। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द चुनाव कराए जाएं। इससे नगर परिषद नयागांव पूर्ण रूप से कार्यशील हो सकेगी। शहर के विकास कार्यों और जनसमस्याओं का समाधान सुचारू रूप से हो पाएगा। यदि समय पर चुनाव की उचित कार्रवाई नहीं हुई तो चंडीगढ़ उच्च न्यायालय में याचिका दायर की जाएगी।