सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mohali Corporation website remains unupdated even after eight days; Mayor's details missing

Mohali News: मोहाली निगम वेबसाइट आठ दिन बाद भी अपडेट नहीं, मेयर की जानकारी गायब

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Mohali Corporation website remains unupdated even after eight days; Mayor's details missing
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम मोहाली में 9 जून को मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव संपन्न हुआ था। सरबजीत सिंह को नया मेयर चुना गया। चुनाव के आठ दिन बाद भी निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर नए मेयर और अन्य निर्वाचित पदाधिकारियों की जानकारी अपडेट नहीं की गई है। वेबसाइट पर केवल निगम आयुक्त का विवरण उपलब्ध है। मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के कॉलम अब भी खाली पड़े हैं। निगम प्रशासन डिजिटलीकरण के दावे करता है, लेकिन वेबसाइट अपडेट न होना सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वेबसाइट नागरिकों के लिए सूचना का प्रमुख माध्यम है। अद्यतन जानकारी पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए आवश्यक है। शहरवासियों ने वेबसाइट को तत्काल अपडेट कर नए मेयर की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed