सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Residents of Ward No. 27 have been starving for water for seven days and are surviving on tankers.

Mohali News: वॉर्ड नंबर-27 के लोग सात दिन से पानी को तरसे, टैंकर से कर रहे गुजारा

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Residents of Ward No. 27 have been starving for water for seven days and are surviving on tankers.
विज्ञापन
जीरकपुर। पटियाला रोड स्थित वार्ड नंबर-27 के करीब 200 परिवारों के लिए पिछले सात दिन से सही तरीके से पानी सप्लाई नहीं हो रहा है। भीषण गर्मी की आहट के बीच इलाके में पेयजल संकट गहरा गया है। हालात इस कदर बदतर हो चुके हैं कि लोगों को सुबह की चाय से लेकर दैनिक कार्यों तक के लिए प्राइवेट टैंकरों का मुंह ताकना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नगर परिषद की लापरवाही के कारण क्षेत्र में हाहाकार मचा है लेकिन अधिकारियों पर कोई असर नहीं है। वार्ड नंबर-27 के निवासी पवन नेहरू ने बताया कि क्षेत्र में जलापूर्ति के लिए शिवालिक विहार और गुरदेवा नगर दो ट्यूबवेलों पर निर्भर है। पिछले एक सप्ताह से तकनीकी खराबी या खराब प्रबंधन के कारण स्थिति यह है कि मोटर चलने के महज 20 मिनट बाद ही पानी का प्रेशर पूरी तरह खत्म हो जाता है। इसके बाद नलों से पानी की एक बूंद भी नहीं टपकती। ऊंचाई वाले घरों में तो हफ्ते भर से एक बाल्टी पानी भी नहीं चढ़ा है। वहीं स्थानीय महिला रैनू नेहरू ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि अभी तो मई-जून की तपती गर्मी शुरू भी नहीं हुई है और अभी से यह हाल है। रोजाना मोहल्ले में चार-चार पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। एक तरफ हम नगर परिषद को टैक्स दे रहे हैं, दूसरी तरफ पानी खरीदने के लिए अतिरिक्त पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। घरेलू काम पूरी तरह ठप हो गए हैं।
Trending Videos


शिकायतों पर नहीं जागा प्रशासन, घेराव की तैयारी
नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए लोगों ने कहा कि कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें दी गईं, लेकिन अधिकारी कमरों से बाहर निकलने को तैयार नहीं हैं। मोहल्ले के कांता देवी, संजय दत्त, कुलभूषण शर्मा, यशपाल सिंह, लाड़ी, अजय तिवारी, निशा देवी, उदयवीर सैनी और निधि ने संयुक्त रूप से रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्थानी लोगों का आरोप है कि नगर परिषद सिर्फ पैसे कमाने में जुटी है, उसे जनता की प्यास से कोई लेना-देना नहीं है। अगर अगले 48 घंटों के भीतर पानी की सप्लाई सुचारू नहीं की गई, तो हम भारी संख्या में इकट्ठा होकर नगर परिषद कार्यालय का घेराव करेंगे और चक्का जाम करेंगे। शहर में बढ़ती आबादी और पुराने पड़ चुके ट्यूबवेल ढांचों ने जीरकपुर की प्यास बढ़ा दी है। वार्ड-27 का यह संकट प्रशासन के दावों की पोल खोल रहा है।


अगर पानी का प्रेशर कम है तो उसे ठीक कराया जाएगा

सात दिन से पानी की समस्या नहीं है। मैं कर्मचारी भेज कर चेक करा लेता हूं। अगर पानी का प्रेशर कम है तो उसे ठीक करा दिया जाएगा।- परविंदर सिंह भट्टी, ईओ, नगर परिषद जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed