{"_id":"69f0e1e558b840bfec010820","slug":"research-and-development-centre-to-be-set-up-in-mohali-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: मोहाली में स्थापित होगा अनुसंधान एवं विकास केंद्र, नीदरलैंड की कंपनी एनएक्सपी ने दिखाई रुचि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: मोहाली में स्थापित होगा अनुसंधान एवं विकास केंद्र, नीदरलैंड की कंपनी एनएक्सपी ने दिखाई रुचि
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 28 Apr 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
सार
मुख्यमंत्री भगवंत मान और उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा ने कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ इस संबंध में चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस केंद्र के स्थापित होने से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे
मोहाली में स्थापित होगा अनुसंधान एवं विकास केंद्र
- फोटो : @AAPPunjab
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मोहाली में नीदरलैंड की कंपनी एनएक्सपी की मदद से अनुसंधान एवं विकास केंद्र स्थापित किया जाएगा। यह कंपनी अर्धचालक क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में शामिल है और देश में इसके दो केंद्र पहले से संचालित हैं। अब मोहाली में नया केंद्र खोलने की तैयारी की जा रही है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान और उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा ने कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ इस संबंध में चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस केंद्र के स्थापित होने से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और राज्य के औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि कंपनी ने राज्य में निवेश को लेकर रुचि दिखाई है और अन्य संभावनाओं पर भी विचार किया गया है। पंजाब में बेहतर बुनियादी ढांचा और निवेश के अनुकूल माहौल उपलब्ध है, जिससे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने विदेश दौरे के दौरान निवेश आकर्षित करने के लिए कार्यक्रम भी आयोजित किया। इसका उद्देश्य अर्धचालक और अन्य आधुनिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना है। साथ ही आधुनिक शिक्षा प्रणाली का भी अध्ययन किया गया, जिससे राज्य में सुधार के नए रास्ते खुलेंगे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X