सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Man injured in high-speed bike collision, accused absconding

Mohali News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से व्यक्ति घायल, आरोपी फरार

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Man injured in high-speed bike collision, accused absconding
विज्ञापन
जीरकपुर। गाजीपुर रोड पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक टाइल मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


पुलिस को दी शिकायत में छोटू मूल निवासी जिला गोरखपुर और हाल निवासी गाजीपुर रोड, जीरकपुर ने बताया कि 26 मार्च की रात करीब साढ़े 10 बजे वह अपनी पत्नी पिंकी के साथ मोटरसाइकिल पर चंडीगढ़ एनक्लेव की ओर से घर लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ एनक्लेव के पास एक दुकान के नजदीक वह किसी काम से रुका और बाइक स्टैंड पर लगाने लगा। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आए एक अन्य बाइक चालक ने उसकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि छोटू का पैर आरोपी की बाइक में फंस गया और वह कुछ दूरी तक घसीटता चला गया। हादसे के बाद दोनों बाइक सड़क पर गिर गईं। घटना के बाद छोटू की पत्नी ने मौके पर पहुंचकर उसे संभाला। घायल ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी बाइक का नंबर नोट कर लिया और चालक से नाम-पता पूछा। आरोपी ने अपना नाम अंकित बताया लेकिन मौके का फायदा उठाकर अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया। घायल को उसकी पत्नी पहले सीएचसी ढकोली ले गई, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सेक्टर-32 चंडीगढ़ अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed