सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The Shahimajra garbage plant controversy escalates again, with protests continuing against the corporation.

Mohali News: शाहीमाजरा में गारबेज प्लांट विवाद फिर गहराया, निगम के खिलाफ धरना जारी

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
The Shahimajra garbage plant controversy escalates again, with protests continuing against the corporation.
विज्ञापन
मोहाली। शाहीमाजरा में गारबेज निस्तारण प्लांट को लेकर विवाद एक बार फिर तेज हो गया है। प्लांट के बाहर चल रहे धरने के बीच बुधवार शाम ग्रीन रेजीडेंट वेलफेयर सोसाइटी फेज-5 की ओर से बैठक हुई। इसमें अगली रणनीति और वीरवार को नगर निगम दफ्तर के बाहर बड़े स्तर पर धरना देने का निर्णय लिया गया। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक की भनक नगर निगम को लग गई, जिसके बाद निगम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्लांट के बाहर कुछ दिन से बंद पड़े कूड़ा उठाने के काम को बुधवार को फिर से शुरू करवा दिया। इससे स्थानीय निवासियों में रोष और बढ़ गया है। पूर्व पार्षद अशोक झा, उषा शाही, सुखदीप सिंह, सुखविंदर सिंह, रूपिंदर सिंह और एस.के. गोयल ने संयुक्त रूप से कहा कि नगर निगम की कार्यप्रणाली ढीली और असंवेदनशील रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम जनता की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक गारबेज प्लांट को यहां से शिफ्ट नहीं किया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा। निवासियों का कहना है कि प्लांट से फैलने वाली दुर्गंध और प्रदूषण के कारण आसपास रहने वाले लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed