{"_id":"69e92cdc09fce58f110dd345","slug":"dirty-water-filled-the-streets-due-to-sewerage-overflow-in-village-mirpur-mohali-news-c-71-1-mli1016-141626-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: गांव मीरपुर में सीवरेज ओवरफ्लो से गलियों में भरा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: गांव मीरपुर में सीवरेज ओवरफ्लो से गलियों में भरा गंदा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डेराबस्सी। नगर काउंसिल के वार्ड नंबर 3 और 4 के अधीन आने वाले गांव मीरपुर की हालत तरस भरी हो चुकी है। नगर काउंसिल अधिकारियों के खिलाफ रोष जाहिर करते हुए लोगों ने कहा कि 11 साल हो गए गांव को शहर में शामिल हुए, आज भी लोग सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहे हैं।
एक महिला ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि यहां नालियों में गंदे पानी और कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। सीवरेज ओवरफ्लो होने के कारण दूषित पानी गलियों में भरा हुआ है। सैकड़ों शिकायतों के बावजूद नगर काउंसिल अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे। उच्च अधिकारी भी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। नगर काउंसिल करोड़ों रुपये विकास पर खर्च करने के दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है। सफाईकर्मी कभी दिखाई ही नहीं देते हैं। वोट मांगने के लिए नेता आते हैं, फिर गायब हो जाते हैं। लोगों ने कहा कि डेराबस्सी काउंसिल साफ-सुथरे शहर और सौंदर्यीकरण पर लाखों रुपये खर्च करके पैसा बर्बाद कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि वॉर्डों में लोग बुनियादी सुविधाओं को तरस रहे हैं।
वॉर्ड वासियों ने पंजाब सरकार से सफाई करवाने की गुहार लगाई है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X