{"_id":"69dc025242878407f50d8e23","slug":"six-months-after-the-accident-the-accused-remains-at-large-accusing-the-police-of-negligence-mohali-news-c-71-1-mli1016-141218-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: हादसे के छह माह बाद भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर, पुलिस पर लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: हादसे के छह माह बाद भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली/खरड़। शिवजोत फ्लाईओवर के पास 8 नवंबर 2025 को हुए हादसे और मारपीट के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के छह माह बीत जाने के बावजूद न तो कार चालक को गिरफ्तार किया गया है, न ही उन्हें न्याय मिल पाया है। गुरु तेग बहादर नगर खरड़ निवासी तरनप्रीत सिंह स्कूटर पर जा रहा था, तभी एक सफेद कार चालक ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद गाली-गलौज कर उसको बेरहमी से पीटा गया।
हमले में युवक का हाथ और उंगलियां टूट गईं और उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। इस संबंध में 12 नवंबर 2025 को खरड़ सिटी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। परिवार का कहना है कि वे छह माह से लगातार पुलिस के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल आश्वासन ही मिल रहा है।
पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि संबंधित थाना प्रभारी और जांच अधिकारी एएसआई दलजीत सिंह जानबूझकर मामले को लंबित रख रहे हैं। घायल युवक के पिता जो खुद किसी बीमारी से पीड़ित हैं। उन्होंने रोपड़ रेंज के डीआईजी से भी गुहार लगाई है कि अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। घायल के भाई ने बताया कि वह इंसाफ लेने के लिए बार-बार पुलिस थानों में चक्कर लगा रहे हैं।
मामला मेरे ध्यान में नहीं है। पीड़ित मुझे आकर मिल सकता है। जांच के बाद कार्रवाई जरूर होगी। - कर्ण संधू, डीएसपी खरड़
Trending Videos