सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Thar SUV looted after holding youths hostage in a flat; case registered against four, including a Shiv Sena leader

Mohali News: फ्लैट में युवकों को बंधक बना लूटी थार<bha>;</bha> शिवसेना नेता सहित चार पर मामला दर्ज

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Thar SUV looted after holding youths hostage in a flat; case registered against four, including a Shiv Sena leader
विज्ञापन
मोहाली/खरड़। खरड़ क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। हथियारों से लैस चार आरोपी एक फ्लैट में जबरन घुस गए। उन्होंने वहां मौजूद तीन युवकों को बंधक बनाकर मारपीट की और उनकी महिंद्रा थार लूटकर भाग गए।

पुलिस ने मामले की जांच के बाद एक स्थानीय शिवसेना नेता सहित चार आरोपियों के खिलाफ डकैती सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता मनप्रीत सिंह खरड़ की छज्जू माजरा कॉलोनी में रहता है। वह युवाओं को ऑनलाइन ट्रेडिंग की कोचिंग देता है। 9 जून की शाम करीब पांच बजे वह अपने साथियों मनिंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह के साथ फ्लैट में मौजूद था। इसी दौरान दरवाजे की घंटी बजी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही दरवाजा खोला गया, तेजधार हथियारों से लैस चार युवक उन्हें धक्का देकर फ्लैट के अंदर घुस आए। आरोपियों ने सबसे पहले फ्लैट का मुख्य दरवाजा बंद कर दिया। उन्होंने तीनों युवकों को बंधक बना लिया। इसके बाद उनके मोबाइल फोन छीन लिए और हथियारों के बल पर पैसों की मांग करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने तीनों की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने मनिंदर सिंह की जेब की तलाशी ली। उसकी जेब में रखी महिंद्रा थार की चाबी जबरन निकाल ली। इसके बाद वे नीचे पार्किंग में पहुंचे और थार लेकर भाग गए। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापा मारा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed