सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The accused, returning from a hearing, pushed the police officer and ran away, passersby caught him and beat him

Mohali News: पेशी से लौट रहा आरोपी थानेदार को धक्का देकर भागा, राहगीरों ने पकड़कर पीटा

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
The accused, returning from a hearing, pushed the police officer and ran away, passersby caught him and beat him
विज्ञापन
मोहाली। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 की पुलिस चौकी की टीम ने झपटमारी और दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की, लेकिन राहगीरों की मदद से उसे दोबारा पकड़ लिया गया।पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दो युवकों को चोरी के मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया था। उनकी निशानदेही पर उनका तीसरा साथी हरमनदीप सिंह काबू किया गया।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार आरोपी हरमनदीप को अदालत में पेश कर रिमांड मिलने के बाद वापस थाने लाया जा रहा था। रास्ते में उसने बार-बार शौच कराने की बात कही। जब पुलिसकर्मी उसे चौकी में नीचे उतारकर शौचालय ले जाने लगे तो उसने अचानक थाना प्रभारी रणजीत सिंह को धक्का देकर भागने की कोशिश की। आरोपी के भागते ही पुलिसकर्मी उसके पीछे दौड़े। इसी दौरान वह एक वाहन से टकरा गया और मुख्य सड़क की ओर भागने लगा। पुलिस ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद राहगीरों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। बाद में पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed