सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The corporation team protesting against dumping dry waste returned five trolleys

Mohali News: सूखा कूड़ा फेंकने निगम टीम का विरोध, पांच ट्रालियां लौटाईं

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
The corporation team protesting against dumping dry waste returned five trolleys
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-74 और 91 के पास नगर निगम की जमीन पर फिर से सूखा कूड़ा फेंकने के लिए पहुंची पांच ट्रालियों को स्थानीय निवासियों ने प्रदर्शन कर रोक दिया। लोगों का आरोप है कि नगर निगम बिना किसी व्यवस्था के रिहायशी इलाके के पास सूखा कूड़ा फेंक रहा है, इससे आसपास के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
Trending Videos

सोमवार को ज्वाइंट एक्शन कमेटी के चेयरमैन बलदेव सिंह, अवतार सिंह, रामदीप कौर, अनुराग बयाला ने बताया कि जैसे ही कूड़े से भरी ट्रालियां मौके पर पहुंचीं, उन्होंने विरोध जताकर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। लोगों का कहना है कि यहां कूड़ा फेंकने के बाद आग लगाई जाती है। इससे इलाके में बदबू और बीमारी फैलने का खतरा बढ़ जाता है। मौके पर मौजूद लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों से इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने और कूड़ा फेंकने के लिए किसी उचित स्थान की व्यवस्था करने की मांग की। लोगों ने बताया कि परमिशन संबंधी कोई पत्र नहीं दिखाने पर कूड़े से भरी ट्रालियों को रोक दिया गया। निवासियों ने चेतावनी दी कि अगर भविष्य में दोबारा यहां कूड़ा फेंकने की कोशिश की गई तो वे और बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिकायत मिलने के बाद कूड़ा फेंकना बंद करवा दिया गया है। इस जगह पर सिर्फ सूख कूड़ा फेंका जाना था। अगर यहां इसके अलावा अन्य कूड़ा फेंका जा रहा है तो इसकी जांच करवाई जाएगी। - रंजीव कुमार, असिस्टेंट कमिश्नर नगर निगम मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed