सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Theft attempt foiled in Phase 7, thief caught hiding in cupboard

Mohali News: फेज-7 में चोरी की कोशिश नाकाम, अलमारी में छिपा चोर पकड़ा

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Theft attempt foiled in Phase 7, thief caught hiding in cupboard
विज्ञापन
मोहाली। शहर के फेज-7 इलाके में चोरी की एक कोशिश उस समय नाकाम हो गई, जब स्थानीय निवासियों की सतर्कता से एक संदिग्ध को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी एक खाली पड़े बंगले की बाउंड्री वॉल फांदकर अंदर घुसा था। बताया जा रहा है कि मकान मालिक विदेश में रहता है। घटना के समय केयरटेकर भी वहां मौजूद नहीं था। घर पूरी तरह सुनसान था। इलाके के लोगों ने जब घर के आसपास संदिग्ध गतिविधियां देखीं, तो तुरंत एकत्र होकर बंगले को चारों तरफ से घेर लिया, ताकि आरोपी फरार न हो सके। साथ ही पुलिस को सूचना दी गई।
Trending Videos

सूचना मिलते ही पुलिस की पीसीआर टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी घर के अंदर एक अलमारी में छिपा मिला। उसको बाहर निकालकर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed