सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three and a half lakh rupees looted from a gas agency employee by firing

Mohali News: फायरिंग कर गैस एजेंसी के कर्मचारी से साढ़े तीन लाख रुपये लूटे

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Three and a half lakh rupees looted from a gas agency employee by firing
विज्ञापन
मोहाली। पीर सोहाणा (खरड़) इलाके के पास वीरवार दोपहर दिनदहाड़े फायरिंग कर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। दो बाइक सवार बदमाशों ने गैस एजेंसी के कर्मचारी से करीब साढ़े तीन लाख रुपयों से भरा बैग छीन लिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पनसप गैस एजेंसी के गोदाम में कार्यरत कर्मचारी विपिन अपनी मोटरसाइकिल पर नकदी लेकर जा रहा था। उसके साथ उसका परिचित धर्मपाल भी मौजूद था। बताया जा रहा है कि विपिन एजेंसी से करीब साढ़े तीन लाख रुपये कैश लेकर निकला था। जैसे ही दोनों पीर सोहाणा इलाके के पास पहुंचे तो पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार दो नकाबपोश बदमाश उनके करीब आ गए।
Trending Videos

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाशों ने अपनी बाइक बराबर लाकर विपिन पर पिस्टल के बट से हमला कर दिया। विपिन और धर्मपाल ने विरोध करने की कोशिश की तो आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए हवा में फायर कर दिया। अचानक हुई फायरिंग से आसपास अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान बदमाशों ने एक और फायर विपिन के पैरों के पास जमीन पर किया, इससे दोनों घबरा गए। मौके का फायदा उठाकर बदमाश विपिन से कैश से भरा बैग छीनकर भाग गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से तेजी से भाग निकले। मामले की सूचना मिलते ही थाना सदर खरड़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।



गैस एजेंसी के कर्मचारह के बयान दर्ज कर लिया गया है। आसपास की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अज्ञात के खिलाफ लूट व आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। -कर्ण संधू, डीएसपी खरड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed