सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Wasting water will now be costly, with a fine of Rs 5,000 and disconnection of the connection

Mohali News: अब पानी की बर्बादी पड़ेगी महंगी, लगेगा 5000 का जुर्माना और कटेगा कनेक्शन

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Wasting water will now be costly, with a fine of Rs 5,000 and disconnection of the connection
विज्ञापन
मोहाली। शहर में बढ़ती पानी की समस्या को देखते हुए नगर निगम अब सख्त कदम उठाने की तैयारी में है। वीरवार को होने वाली निगम की मीटिंग में पानी की बर्बादी रोकने के लिए कड़े नियम लागू करने का प्रस्ताव लाया जा रहा है। इसके तहत सुबह 5 से शाम 5 बजे तक पानी के दुरुपयोग पर चालान काटे जाएंगे। प्रस्ताव के अनुसार गाड़ियों को धोने, बगीचों में अनावश्यक पानी देने और पाइपलाइन लीकेज को नजरअंदाज करने जैसी गतिविधियों को पानी की बर्बादी माना जाएगा।
Trending Videos

इन पर निगरानी रखकर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नियमों के तहत पहली बार उल्लंघन करने पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। दूसरी बार पकड़े जाने पर 2000 रुपये का चालान किया जाएगा, जिसे सीधे पानी के बिल में जोड़ा जाएगा। यदि कोई तीसरी बार भी नियमों का उल्लंघन करता है तो उस पर 5000 रुपये का भारी जुर्माना लगाया जाएगा और उसका पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा। कनेक्शन दोबारा शुरू करवाने के लिए संबंधित व्यक्ति को एफिडेविट देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सख्ती से पानी की बर्बादी पर लगेगी रोक
फेज-1 से 11, सेक्टर-70, 71 और 48-सी के साथ इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 से 5, गांव शाहिमाजरा और मदनपुरा में जल आपूर्ति का प्रबंधन मंडल-2 के पास है। वहीं सेक्टर-65ए, 66 से 69 और 76 से 80, इंडस्ट्रियल एरिया फेज 6 से 9, 8ए व 8बी तथा गांव मोहाली में यह जिम्मेदारी मंडल-3 के पास है। नगर निगम का मानना है कि इन सख्त नियमों से पानी की बर्बादी पर रोक लगेगी और शहर में जल संकट को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed