फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Work on the railway underpass in Baltana accelerates; over 50,000 people to get relief

Mohali News: बलटाना में रेलवे अंडरपास का काम तेज, 50 हजार से अधिक लोगों को मिलेगी राहत

Sat, 11 Jul 2026 02:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Work on the railway underpass in Baltana accelerates; over 50,000 people to get relief
जीरकपुर। बलटाना के हरमिलाप नगर रेलवे फाटक पर अंडरपास का निर्माण कार्य तेजी से शुरू हो गया है। इस अंडरपास के बनने से चंडीगढ़ और जीरकपुर के बलटाना के बीच आवाजाही करने वाले स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे विभाग ने महीनों पहले सभी मंजूरियां प्राप्त करने के बाद यह काम शुरू किया था। वीरवार को जेसीबी की मदद से एप्रोच रोड के लिए खुदाई शुरू की गई। इससे स्ट्रक्चर निर्माण के लिए सामान पहुंचाने में आसानी होगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अंडरपास का काम समय-सीमा से पहले पूरा कर लिया जाएगा। एकेएम भट्ठे के पास शुरू हुए इस कार्य से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। लोगों ने इसे लंबे संघर्ष का सकारात्मक परिणाम बताया है। बलटाना के हरमिलाप नगर रेलवे फाटक की जगह अंडरपास बनने से स्थानीय लोगों को सबसे अधिक फायदा होगा। बलटाना में रहने वाले अधिकतर लोग चंडीगढ़ और पंचकूला में नौकरी करते हैं। वे अपने काम पर जाने के लिए हरमिलाप नगर रेलवे फाटक पर रेलगाड़ी गुजरने का इंतजार करते हैं। बलटाना क्षेत्र की आबादी 50 हजार से अधिक है। अंडरपास बनने से उन्हें बिना किसी रुकावट के आवाजाही करने में मदद मिलेगी। इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन



जनप्रतिनिधियों का योगदान

बलटाना के वार्ड-1 से पार्षद गुरबिंदर सिंह संधू ने इस परियोजना को गति दिलाने के लिए सांसद सतनाम सिंह संधू, चंडीगढ़ से पार्षद अनिल दुबे, सहयोग सेवा फाउंडेशन और रेलवे फाटक हटाओ, अंडरपास बनाओ संघर्ष समिति का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इन सभी ने बलटाना के हरमिलाप नगर रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम और आवागमन की कठिनाइयों को समझा। लगातार उठाई गई मांग का नतीजा है कि अब यह परियोजना धरातल पर उतरती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन




आवागमन में सुगमता

बलटाना निवासी मनजीत सिंह ने कहा कि हरमिलाप नगर रेलवे फाटक के पास रेलवे अंडरपास बलटाना वासियों के लिए एक बड़ी राहत है। बलटाना की 80 से 90 फीसदी आबादी इसी मार्ग से आवाजाही करती है। अंडरपास बनने के बाद उन्हें कई किलोमीटर के चक्कर और लंबे ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। यह परियोजना क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed