सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Youth Congress protest in Mohali attempt to enter Chandigarh stopped by police

मोहाली में यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: चंडीगढ़ में कूच की कोशिश... पुलिस ने रोका... बैरिकेड्स तोड़े

संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 26 Nov 2025 02:23 PM IST
सार

मोहाली में पंजाब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता धरना देते हुए उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता भी शामिल हुए हैं।

विज्ञापन
Youth Congress protest in Mohali attempt to enter Chandigarh stopped by police
मोहाली में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

हरियाणा पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में बुधवार को जगह-जगर धरना प्रदर्शन चल रहा है। पंजाब यूनिवर्सिटी में पीयू बचाओ मोर्चा ने बंद का एलान किया है। वहीं सेक्टर-43बी में किसानों की महापंचायत चल रही है। 
Trending Videos


दूसरी तरफ चंडीगढ़ के साथ लगते मोहाली में पंजाब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता धरना देते हुए उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता भी शामिल हुए हैं। बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता चंडीगढ़ की तरफ कूच करने की कोशिश में हैं। हालांकि चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से मोहाली और चंडीगढ़ की सीमा मोहाली के फेज-2 के पास प्रदर्शनकारियों को रोक दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में सीनेट चुनाव की घोषणा की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी छात्रों के 26 नवंबर को पंजाब यूनिवर्सिटी को पूरी तरह बंद करने के आह्वान किया था। इसके समर्थन में पंजाब यूथ कांग्रेस ने मोहाली में भाजपा की केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।



पंजाब के मोहाली यूथ कांग्रेस के नेता चंडीगढ़ स्थित गवर्नर हाउस की तरफ निकल पड़े हैं। हालांकि चंडीगढ़ मोहाली सीमा पर फर्नीचर मार्केट के पास पुलिस की तरफ से बैरिकेड लगा दिए गए। काफी संख्या में फोर्स लगाई गई।

प्रदर्शन में पंजाब भर से युवा कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता पहुंचे हैं। चंडीगढ़ पुलिस की जवानों ने प्रदर्शन कारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की है। हालांकि प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग को तोड़ने की कोशिश में जुटे रहे। पंजाब यूथ कांग्रेस का यह धरना प्रदर्शन पंजाब सरकार के खिलाफ है। धरने में ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस के नेता चंद्रभान चौहान भी पहुंचे हैं। प्रदर्शनकारी चंडीगढ़ की तरफ कूच करने के लिए पुलिस से भीड़ गए। इस दौरान पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed