{"_id":"69cde2000c401f9043015761","slug":"new-western-disturbance-in-punjab-orange-alert-for-two-days-of-rain-strong-winds-and-hailstorm-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय: दो दिन बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, तेज हवाओं और ओलावृष्टि के भी आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय: दो दिन बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, तेज हवाओं और ओलावृष्टि के भी आसार
Thu, 02 Apr 2026 08:57 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Thu, 02 Apr 2026 08:57 AM IST
सार
मौसम विभाग ने तीन और चार अप्रैल के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अगले तीन दिन भी पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके असर से तीन व चार अप्रैल को 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश व ओलावृष्टि होगी।
वहीं कई जगहों पर बारिश से बुधवार को अधिकतम तापमान में 1.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने तीन और चार अप्रैल के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अगले तीन दिन भी पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इससे आने वाले दिनों में किसानों की चिंता और बढ़ सकती है।
बीते 24 घंटों के दौरान बठिंडा में 21.2 एमएम, फिरोजपुर में 16.5 एमएम, फरीदकोट में 4.5 एमएम, फाजिल्का में 2.0 एमएम, संगरूर में 9.5 एमएम, पटियाला में 9.2 एमएम, लुधियाना में 4.6 एमएम की बारिश मुख्य तौर पर दर्ज हुई। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 0.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यह सामान्य के पास बना हुआ है। पंजाब में सबसे अधिक 32 डिग्री का पारा लुधियाना का दर्ज हुआ। वहीं सबसे कम 14.6 डिग्री का न्यूनतम पारा अमृतसर का दर्ज हुआ।
विज्ञापन
अमृतसर का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री, पटियाला का 31.6 डिग्री, एसबीएस नगर का 30.5 डिग्री, फरीदकोट का 28.2 डिग्री दर्ज किया गया। लुधियाना का न्यूनतम पारा 15.4 डिग्री, पटियाला का 15.5 डिग्री, बठिंडा का 14.8 डिग्री, पठानकोट का 16.8 डिग्री, फरीदकोट का 18.6 डिग्री, फाजिल्का का 16.0 डिग्री, होशियारपुर का 15.1 डिग्री और रूपनगर का 19.7 डिग्री दर्ज किया गया।