सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   16 suspected cases of jaundice reported in Patiala

Punjab: पटियाला में बढ़ा पीलिया का खतरा, मिले 16 संदिग्ध केस, तीन मरीजों में हेपेटाइटिस की पुष्टि

संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 11 Jun 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
सार

स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित इलाके में विशेष अभियान शुरू कर दिया है। पानी के 10 नमूने लेकर जांच के लिए खरड़ स्थित सरकारी लैब भेजे गए हैं।

16 suspected cases of jaundice reported in Patiala
पीलिया की जांच करने पहुंची टीम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पटियाला शहर के सरहदी गेट के पास स्थित डोगरा मोहल्ले में पीलिया फैलने का खतरा पैदा हो गया है। स्वास्थ्य विभाग को अब तक 16 संदिग्ध मामले मिले हैं जबकि तीन मरीजों में हेपेटाइटिस संक्रमण की पुष्टि हुई है। प्रभावित लोगों की उम्र चार से 48 वर्ष के बीच बताई गई है। प्रारंभिक जांच में दूषित पानी के कारण संक्रमण फैलने की आशंका जताई जा रही है।


कार्यकारी सिविल सर्जन डॉ. कुशलदीप गिल ने बताया कि माता कौशल्या अस्पताल की आईडीएसपी लैब से मिली रिपोर्ट के अनुसार, डोगरा मोहल्ले के दो मरीजों में हेपेटाइटिस-ए और एक मरीज में हेपेटाइटिस-ई की पुष्टि हुई है। फील्ड सर्वे के दौरान पांच मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित इलाके में विशेष अभियान शुरू कर दिया है। पानी के 10 नमूने लेकर जांच के लिए खरड़ स्थित सरकारी लैब भेजे गए हैं। आशा और एएनएम टीमें घर-घर जाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच कर रही हैं। प्रभावित परिवारों को क्लोरीन की गोलियां और ओआरएस के पैकेट वितरित किए जा रहे हैं। साथ ही इलाके में मेडिकल कैंप लगाकर लोगों को पीलिया और जलजनित बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

उधर डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने मामले की जांच एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (अर्बन डेवलपमेंट) नवरीत कौर सेखों को सौंपी है। उन्होंने जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम को साफ पेयजल उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य विभाग को जागरूकता व उपचार सुविधाएं सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed