{"_id":"69c25cd22cb3ebc5220fb26d","slug":"17-year-old-girl-found-hanging-from-tree-in-patiala-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala: पेड़ से लटक रही थी किशोरी की लाश, तीन भाइयों की इकलौती बहन, परिवार बोला- सुबह काम पर गई थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala: पेड़ से लटक रही थी किशोरी की लाश, तीन भाइयों की इकलौती बहन, परिवार बोला- सुबह काम पर गई थी
विज्ञापन
सार
पंजाब के पटियाला में किशोरी की लाश पेड़ से लटकती हुई मिली है। इस घटना से वहां सनसनी फैल गई। मृतका लोगों के घर पर काम करती थी। वह तीन भाइयों की इकलौती बहन थी।
पेड़ से लटकी मिली किशोरी।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
पटियाला में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब 17 साल की किशोरी की लाश सूलर रोड पर पेड़ से लटकी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतार कर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। किशोरी की साइकिल वहीं सड़क किनारे खड़ी थी। मृतका तीन भाइयों की इकलौती बहन थी।
Trending Videos
जानकारी के मृतका का परिवार उत्तर प्रदेश के अमेठी का रहने वाला है। पिछले कुछ समय से किशोरी अपने भाई के पास पटियाला में ही रह रही थी। वह पास की कोठियां में साफ सफाई का काम करती थी। मंगलवार सुबह वह घर से यह बोलकर गई थी कि वह काम पर जा रही है। वह साइकिल से काम पर निकली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित परिवार का कहना है कि किशोरी ने सुबह खाना बनाया, सबको खिलाया और खुद भी खाया। उसने कहा कि वह काम पर जा रही है, लेकिन वह काम पर नहीं गई। उन्हें किसी ने फोन पर बताया कि किशोरी की लाश पेड़ से लटकी हुई है। परिवार का कहना है कि घर में किसी तरह की कोई लड़ाई-झगड़ा या कहासुनी नहीं हुई थी। किशोरी तीन भाइयों की इकलौती बहन थी और लोगों के घरों में काम करती थी। हालांकि किशोरी ने ऐसा कदम क्यों उठाया, पुलिस इसकी गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन