सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Body of young woman was found in a blue drum she had separated from her husband

अब नीले ड्रम में मिली नेहा: पति से हो गई अलग; पहले भी कई बार किया ऐसा काम, परिवार वालों का चौंकाने वाला खुलासा

अमर उजाला नेटवर्क, पटियाला Published by: Akash Dubey Updated Thu, 28 May 2026 02:36 PM IST
विज्ञापन
सार

मंगलवार सुबह रेलवे कॉलोनी में नीले ड्रम से 20 वर्षीय नेहा का शव बरामद हुआ। पुलिस को प्रेम संबंधों के चलते हत्या की आशंका है। अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Body of young woman was found in a blue drum she had separated from her husband
नीले ड्रम में मिली लाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के चर्चित सौरभ हत्याकांड के बाद पंजाब के पटियाला में नीले ड्रम में एक और लाश मिली है। यह लाश एक युवती की है। मंगलवार सुबह पटियाला की रेलवे कॉलोनी इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब डीसीडब्ल्यू पुल के पास कूड़े के ढेर में पड़े नीले ड्रम से एक युवती का शव बरामद हुआ। पुलिस ने मृतका की पहचान 20 वर्षीय नेहा पुत्री संत लाल निवासी गोपाल कॉलोनी के रूप में की है। छानबीन में सामने आया है कि नेहा पहले शादीशुदा थी लेकिन बाद में पति से अलग हो गई थी।

पटियाला की रेलवे कॉलोनी इलाके में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब डीसीडब्ल्यू पुल के पास कूड़े के ढेर में पड़े नीले ड्रम से एक युवती का शव बरामद हुआ। पुलिस ने मृतका की पहचान 20 वर्षीय नेहा पुत्री संत लाल निवासी गोपाल कॉलोनी के रूप में की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेहा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की रहने वाली थी और पिछले कुछ समय से परिवार के साथ पटियाला में रह रही थी। पुलिस को आशंका है कि प्रेम संबंधों के चलते युवती की हत्या की गई है। मामले में थाना अर्बन एस्टेट में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और शव को खुर्द-बुर्द करने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नेहा सोमवार से घर से लापता थी। परिवार ने उसके गायब होने की सूचना संबंधित थाने में भी दी थी। मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे कॉलोनी के पास कूड़े के ढेर में एक नीले रंग का ड्रम पड़ा है जिससे बदबू आ रही है। सूचना मिलते ही थाना अर्बन एस्टेट की पुलिस मौके पर पहुंची और ड्रम खोलने पर अंदर युवती का शव मिला। ड्रम प्लास्टिक का था और उसका ढक्कन लाल रंग का था।

शुरुआत में मृतका की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को राजिंदरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। बाद में हाथ पर बने टैटू और अन्य पहचान के आधार पर युवती की पहचान नेहा के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार युवती के बाएं हाथ पर अंग्रेजी में ‘नेहा’ लिखा हुआ था जबकि दाएं हाथ पर एनए और दिल का टैटू बना था।

मुंह पर मिले खरोंच के निशान
डीएसपी सिटी वन जंगजीत सिंह रंधावा ने बताया कि युवती के चेहरे पर खरोंच के निशान मिले हैं जिससे शक है कि उसका मुंह दबाकर हत्या की गई। हाथ पर भी खून के निशान मिले हैं। हालांकि मौत के सही कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती की हत्या कहीं और की गई और बाद में शव को ड्रम में बंद कर सुनसान इलाके में फेंका गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

पहले भी बिना बताए घर से चली जाती थी नेहा
थाना अर्बन एस्टेट के प्रभारी गुरप्रीत समराओ ने बताया कि परिवार के मुताबिक वह पहले भी कई बार बिना बताए घर से चली जाती थी और वापस लौट आती थी। इस बार भी परिवार को ऐसा ही लगा लेकिन बाद में उसका शव बरामद हुआ। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed