{"_id":"6a2849b0f76e42b1cf0893d8","slug":"brutal-murder-of-an-eight-year-old-child-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: आठ साल के बच्चे की निर्मम हत्या, नहर में मिली सिर कटी लाश, हाथ-पांव थे बंधे हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: आठ साल के बच्चे की निर्मम हत्या, नहर में मिली सिर कटी लाश, हाथ-पांव थे बंधे हुए
संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 09 Jun 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
सार
भाखड़ा नहर से 8 साल के बच्चे का शव मिला है। बच्चे का सिर कटा हुआ था और हाथ-पांव बंधे थे जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पंजाब के पटियाला में समाना-पटियाला रोड पर ककराला गांव के पास भाखड़ा नहर से 8 साल के बच्चे की सिर कटी लाश मिली है। गोताखोरों की टीम ने नहर में उतराते शव को बाहर निकाला तो पता चला कि लड़के के दोनों पांव भी बंधे हुए थे।
इसके अलावा लड़के के पेट पर धारदार हथियार से कई बार वार किए थे। पेट फटने की वजह से अंदर के अंग बाहर निकले हुए थे। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और लड़के की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इस मौके पर गोताखोर क्लब के प्रधान शंकर भारद्वाज ने बताया कि मामले के बारे में पुलिस को सूचना दे दी गई है।