सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Heatwave Grips Punjab Mercury Soars Rain Alert Issued for Nine Districts on april 17

पंजाब में गर्मी का प्रकोप: 37.2 डिग्री तक पहुंचा पारा, 17 से बदलेगा मौसम; नौ जिलों के लिए बारिश का अलर्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Wed, 15 Apr 2026 10:29 AM IST
विज्ञापन
सार

17 व 18 अप्रैल को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट व मुक्तसर में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश होगी।

Heatwave Grips Punjab Mercury Soars Rain Alert Issued for Nine Districts on april 17
पंजाब में गर्मी का प्रकोप जारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। प्रदेश में पारा 37.2 डिग्री तक पहुंच गया है। तापमान में 1.7 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं 17 अप्रैल से मौसम के मिजाज बदलने जा रहे हैं।
Trending Videos


मौसम विभाग ने नौ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है जिसके तहत 17 व 18 अप्रैल को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट व मुक्तसर में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश होगी। 16 अप्रैल को भी पठानकोट, गुरदासपुर व होशियारपुर में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। मंगलवार को पंजाब में 37.2 डिग्री के साथ पटियाला सबसे गर्म रहा। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि दर्ज हुई। यह सामान्य के नजदीक दर्ज किया गया। सबसे कम 14.7 डिग्री का न्यूनतम पारा होशियारपुर का दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृतसर का अधिकतम पारा 34.8 डिग्री, लुधियाना का 35.6 डिग्री, पठानकोट का 33.4 डिग्री, एसबीएस नगर का 33.1 डिग्री, फाजिल्का का 36.1 डिग्री, फिरोजपुर का 35.3 डिग्री, होशियारपुर का 34.0 डिग्री और रूपनगर का 36.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 15.9 डिग्री, लुधियाना का 15.8 डिग्री, पटियाला का 16.6 डिग्री, पठानकोट का 16.9 डिग्री, बठिंडा का 18.8 डिग्री, फरीदकोट का 16.4 डिग्री, एसबीएस नगर का 16.3 डिग्री, फिरोजपुर का 15.7 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed