सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Husband threw wife into canal with intent to kill in Patiala

Punjab: फौजी पति ने गाड़ी में बिठाकर पत्नी को नहर में फेंका, 2 साल पहले हुई थी लव मैरिज; क्या बोला मायका पक्ष?

अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 24 Jun 2026 04:10 PM IST
विज्ञापन
सार

दोनों ने साल 2024 में प्रेम विवाह किया था। अंतरजातीय शादी होने के चलते ससुराल पक्ष लड़की से नाराज था। यह जानकारी पुलिस ने दी है। 

Husband threw wife into canal with intent to kill in Patiala
रमनदीप कौर, मृतका - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

पटियाला में एक फौजी द्वारा अपनी पत्नी को कार समेत भाखड़ा नहर में गिराने का मामला सामने आया है। फौजी नहर से बाहर निकल आया। वहीं, उसकी पत्नी का शव गोताखोरों ने नहर से निकाला। मृतका की पहचान 30 साल की रमनदीप कौर के तौर पर हुई है। गोताखोरों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला का शव नहर से निकाला। 


दोनों का हुआ था प्रेम विवाह 
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों का प्रेम विवाह हुआ था, लेकिन फौजी के परिवार वालों ने अभी तक रमनदीप कौर को बहू के तौर पर स्वीकार नहीं किया था जिसके कारण दोनों में अक्सर लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। थाना पसियाना इंचार्ज इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह के मुताबिक दोनों की अंतरजातीय शादी हुई थी। इस वजह से लड़के के परिवार वाले शादी से नाराज थे। जांच में यह भी सामने आया है कि रमनदीप कौर के साथ फौजी शादी ही नहीं करना चाहता था। रमनदीप कौर ने दवाब बनाकर उससे शादी की। इन दिनों फौजी की असम में तैनात था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ केस दर्ज 
रमनदीप कौर के भाई गुरजीत सिंह के बयान पर आरोपी हैप्पी सिंह के खिलाफ कार्रवाई की है। गुरजीत सिंह की ओर से पुलिस को दिए बयान के मुताबिक उसकी बहन रमनदीप कौर ने साल 2024 में हैप्पी सिंह के साथ प्रेम विवाह किया था। बीते मंगलवार को महिला के भाई गुरजीत सिंह को उसके चाचा धरमिंदर सिंह ने बताया कि रमनदीप कौर के साथ हैप्पी सिंह कार में सवार होकर जा रहा था। इसी बीच हैप्पी सिंह ने पटियाला-संगरूर रोड पर पसियाना पुल के पास कार को भाखड़ा नहर में गिरा दिया। हैप्पी सिंह खुद तो नहर से बाहर आ गया, लेकिन रमनदीप कौर नहर में डूब गई। आरोप है की हैप्पी सिंह अपनी पत्नी रमनदीप कौर को परेशान करता था और जानबूझ कर उसे कार में बिठाकर भाखड़ा नहर में फेंक कर उसे मार डाला। पुलिस ने इस बयान के आधार पर आरोपी हैप्पी सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed