सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Mann government launches hybrid cleaning model in Patiala.

Punjab: मान सरकार ने पटियाला में की हाइब्रिड सफाई मॉडल की शुरुआत, सड़क पर दिखे मंत्री हरजोत सिंह बैंस

संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 10 Jun 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
सार

स्थानीय निकाय मंत्री ने जोर देकर कहा कि सफाई कर्मचारी इस अभियान का मुख्य हिस्सा हैं। दूसरा चरण पूरी तरह (जैविक कचरा एकत्र करना) उन पर निर्भर करता है।

Mann government launches hybrid cleaning model in Patiala.
सफाई करवाते मंत्री हरजोत सिंह बैंस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब के शहरी क्षेत्रों में सफाई और स्वच्छता कार्यों में बड़ा बदलाव लाते हुए पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने आज अपनी तरह के पहले हाइब्रिड सफाई मॉडल की घोषणा की। यह मॉडल एक महीने के भीतर पटियाला को राज्य का सबसे स्वच्छ शहर बनाएगा और आने वाले समय में पंजाब को भारत का सबसे स्वच्छ राज्य बनाया जाएगा।


पटियाला की सड़कों पर बुधवार सुबह इस नए मॉडल की शुरुआत करते हुए हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि यह हाइब्रिड मॉडल मशीनों द्वारा घास-फूस की कटाई, सुपर-सक्शन मशीनों, स्क्रबरों, हाथों से जैविक कचरा एकत्र करने तथा सड़कों की धुलाई के कार्य को आपस में जोड़ता है। यह प्रणाली प्रत्येक वार्ड के लिए पूर्व निर्धारित साप्ताहिक सफाई कार्यक्रम के अनुसार कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब भारत के सबसे बेहतर सफाई मॉडल को लागू कर रहा है। इस चार-स्तरीय मॉडल में ऑटोमैटिक श्रब कटर (झाड़ियां काटने वाली मशीन), घास-फूस और पेड़ों की टहनियों की हाथों से सफाई, सुपर-सक्शन मशीन और स्क्रबर शामिल हैं। इसके बाद सड़कों को धोया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह तो अभी शुरुआत है। अगला सोमवार इससे भी बेहतर होगा और हर सप्ताह इसमें और सुधार होगा। आपको हर सड़क चमकती हुई दिखाई देगी, जो इसी प्रणाली का परिणाम होगा।
विज्ञापन


स्थानीय निकाय मंत्री ने जोर देकर कहा कि सफाई कर्मचारी इस अभियान का मुख्य हिस्सा हैं। दूसरा चरण पूरी तरह (जैविक कचरा एकत्र करना) उन पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा, “हमारे सफाई सेवक हमारे मुख्य भागीदार हैं। मशीनें भारी काम करेंगी और वे बारीकी वाला काम संभालेंगे। यह प्रणाली हाथों से किए जाने वाले कठिन श्रम को कम करने और कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए तैयार की गई है। एक बार जब सड़कें चमकने लगेंगी तो गहन सफाई की आवश्यकता स्वाभाविक रूप से कम हो जाएगी, लेकिन स्वच्छता केवल बढ़ेगी। हरजोत सिंह बैंस ने कहा, “हमारा प्रयास पटियाला को एक महीने के भीतर पंजाब का सबसे स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने का है। इसके बाद हम पूरे पंजाब में इस अभियान की शुरुआत करेंगे।”
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed